विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुना में पानी की कमी और अत्यधिक गाद के बीच कैसे चलेगा क्रूज? कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के प्लान पर उठाया सवाल

Published: Tue, 13 Jan 2026 11:10 PM (IST)

प्रदेश कांग्रेस ने यमुना में पानी की कमी और अत्यधिक गाद के कारण क्रूज चलाने की संभावना पर संदेह जताया ...और पढ़ें

पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल।

पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल।

HighLights

  1. कांग्रेस ने यमुना में क्रूज चलाने की संभावना पर संदेह जताया।

  2. अनिल भारद्वाज ने यमुना में पानी की कमी और प्रदूषण बताया।

  3. विधानसभा सत्र जनता के पैसे की बर्बादी, रैन बसेरों पर चिंता।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस ने पानी की कमी एवं अत्यधिक गाद के बीच यमुना में क्रूज चलाने की संभावनाओं पर संदेह जताया है। मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने कहा कि पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा का फरवरी में यमुना में क्रूज चलाने का बयान पूरी तरह से गुमराह करने वाला है, ताकि जनता गंदे नाले, सीवर और औद्योगिक कचरे का बौझ ढो रही मैली और प्रदूषित यमुना की बात न करे।

उन्होंने कहा कि हकीकत में यमुना में पानी का फ्लो उस स्तर पर है ही नही कि नदी में क्रूज चल सकें। बदबू भी वहां बहुत है।

भारद्वाज ने कहा कि विधानसभा के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र में भी केवल दिल्ली की जनता के पैसे की बर्बादी हुई। सदन में जनता से जुड़े और उनके कल्याण से संबधित मुद्दों पर चर्चा की जगह पूरे समय हंगामा और विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रेस वार्ता में कम्युनिकेशन विभाग के उपाध्यक्ष अनुज आत्रेय भी मौजूद थे।

भारद्वाज ने कहा कि रैन बसेराें में अपर्याप्त व्यवस्था का इतना बुरा हाल है कि लोग खुले आसमान में रहने को मजबूर है। ठंड में मरने वाले लोगों के आंकड़े भी सरकार छिपा रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार की नई पहल: प्रदूषण घटाकर कमाएगी राजस्व, 'कार्बन क्रेडिट मोनेटाइजेशन फ्रेमवर्क' को दी मंजूरी