महानवमी पर सीएम रेखा गुप्ता ने किया कन्या पूजन, बेटियों के सशक्तिकरण पर दिया जोर
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महानवमी के पावन अवसर पर अपने आवास पर सपरिवार कन्या पूजन किया। उन्होंने बेटियों ...और पढ़ें

HighLights
सीएम रेखा गुप्ता ने महानवमी पर सपरिवार कन्या पूजन किया।
बेटियों को शक्ति का स्वरूप बताया, सम्मान पर जोर दिया।
दिल्ली सरकार बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा के लिए समर्पित।
डिजिटल टीम, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि की महानवमी तिथि के पावन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर सपरिवार पारंपरिक विधि-विधान से कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने छोटी-छोटी कन्याओं के पांव पखारकर, तिलक लगाकर और चुनरी ओढ़ाकर उनका पूजन किया व महाप्रसाद भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दिल्लीवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए माता रानी से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की।
बेटियां साक्षात शक्ति का स्वरूप
महानवमी के पावन अवसर पर आज सपरिवार कन्या पूजन किया। बेटियां साक्षात शक्ति का स्वरूप हैं। उनके सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण में ही समाज की सच्ची प्रगति है। हर बेटी को आगे बढ़ने और अपने सपने पूरे करने के समान अवसर देना ही कन्या पूजन की भावना को जीवन में उतारना है। माता रानी से सभी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और सबके सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। जय माता दी 🙏 #MahaNavami
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 19, 2026
सुरक्षा और सशक्तिकरण पर दिल्ली सरकार का फोकस
उन्होंने कहा कि जब देश की बेटियां सशक्त, शिक्षित और सुरक्षित होंगी, तभी एक समृद्ध और शक्तिशाली समाज का निर्माण संभव हो सकेगा। इस पावन अवसर पर उन्होंने समाज के सभी नागरिकों से बेटियों के अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
