सीएम रेखा गुप्ता ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का किया दौरा, मरीजों से संवाद कर सुनीं समस्याएं
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मयूर विहार फेज-2 स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा किया, जहाँ उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से संवाद कर उनके अनुभव व सुझाव सुने।

सीएम रेखा ने सुनीं समस्याएं। वीडियो ग्रैब
HighLights
सीएम रेखा गुप्ता ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा किया।
मरीजों और परिजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
अस्पताल में साफ-सफाई व सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज रविवार को मयूर विहार फेज-2 स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद किया।
सीएम रेखा गुप्ता ने मरीजों के अनुभव, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं। इस दौरान सीएम रेखा ने कहा, 'जनता से सीधा संवाद ही बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार है।'
सीएम रेखा ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सा सेवाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक सुधार तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें- जलभराव की समस्या पर एक्शन मोड में दिल्ली सरकार, सीएम रेखा गुप्ता ने किया संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के लिए हर मरीज का विश्वास सर्वोपरि है और प्रत्येक नागरिक को समय पर, सम्मानजनक एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
