Kejriwal's Appearance in Court Live Update: दिल्ली सीएम केजरीवाल को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली जमानत; पढ़ें अदालत ने क्या कहा
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचकर अदालत में पेश हुए। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने रूटों से लेकर कोर्ट तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। सुबह सात बजे ही सड़कों और कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।

दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कोर्ट के समन पर अदालत पहुंच चुके हैं। अदालत में पेशी के बाद उन्हें जमानत मिल गई। इसके चलते कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कोर्ट के आसपास के कई रूट डायवर्ट कर दिए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने उन रास्तों पर आने वाले लोगों को समय लेकर आने की सलाह दी है।
सीएम केजरीवाल को कोर्ट से बेल मिलने के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ईडी द्वारा दर्ज शिकायतों के मामले में उन्हें 15,000 रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत मिली है। वह जमानत पर हैं और अदालत ने उनसे ईडी के समन का जवाब देने और कानून का पालन करने को कहा है। संविधान की शपथ लेने वाले व्यक्ति के लिए कानून का पालन करना उचित है।
आम आदमी पार्टी के कानूनी प्रमुख संजीव नासियार ने बताया कि ईडी के समन के संबंध में हमारा रुख पहले से ही स्पष्ट है कि वे कानून के अनुसार नहीं हैं और अवैध हैं। अदालत अब इसका फैसला करेगी... हमें अदालत पर पूरा भरोसा है। अदालत जो भी फैसला करेगी, हमारा निर्णय उसके अनुसार ही होगा।
#WATCH | AAP party legal head Sanjeev Nasiar says, "Regarding the ED summons our stand is clear that they are not as per law & are illegal. The court will decide that now...We have full faith in the court. Whatever decision the court takes our decision will be according to… pic.twitter.com/QiPt9oADnV
— ANI (@ANI) March 16, 2024
कोर्ट से वापस लौटते वक्त पत्रकारों ने सीएम से कई सवाल पूछने चाहे लेकिन उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की और बिना कुछ बोले बाहर निकल गए।
दिल्ली सीएम @ArvindKejriwal ने पत्रकारों के सवालों का नहीं दिया कोई जवाब.. चुपचाप निकले कोर्ट से बाहर #DelhiExcisePolicy #DelhiLiquorPolicyCase #DelhiLiquorPolicyCase #DelhiLiquorScam pic.twitter.com/y2Tkt4AYzm
— POOJA TRIPATHI (@shalki_pj) March 16, 2024
कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत पर जाने को कहा है और मामले में उनकी तरफ से पेश अधिवक्ता व ईडी के अधिवक्ता जिरह जारी रखेंगे।
दिल्ली के सीएम @ArvindKejriwal को 15 हजार के निजी मुचलके और 1 लाख रुपये सिक्योरिटी पर मिली जमानत। अब वकील जारी रखेंगे जिरह.. pic.twitter.com/usNgCLB10z
— POOJA TRIPATHI (@shalki_pj) March 16, 2024
केजरीवाल कोर्ट पहुंचकर ACMM दिव्या मल्होत्रा की कोर्ट में पेश हुए। केजरीवाल की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अदालत के सामने पेश हो गए हैं, ऐसे में कोई भी निर्णय आने तक केजरीवाल को जाने दिया जाए। अदालत ने सीएम को जमानत दे दी है। कोर्ट ने उन्हें 15 हजार के निजी मुचलके और एक लाख की सिक्योरिटी पर जमानत दी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच चुके हैं। कुछ देर में वह अदालत के सामने पेश होंगे
कहा जा रहा है कि जैसे पुलिस की जरूरत होगी उस हिसाब से थाने से तुरंत पुलिस को आवास के बाहर बुला लिया जाएगा। अब तक पुलिस को यही सूचना है की केजरीवाल 9.45 में कोर्ट के लिए निकल सकते हैं। पुलिस सोच विचार हर कदम उठा रही है, ताकि किसी भी इशू का राजनीतिकरण न किया जा सके।
#WATCH | Visuals from outside Delhi CM Arvind Kejriwal's residence. He is likely to appear before the Rouse Avenue Court in connection with the Delhi Excise Policy case. pic.twitter.com/jotTqPGbKI
— ANI (@ANI) March 16, 2024
केजरीवाल को कोर्ट में 10.15 बजे पेश होने को कहा गया है। इसलिए वो अपने आवास से 9.45 बजे निकलेंगे।
ऐसा भी कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी पेश हो सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
आप कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन करने की अब तक कोई सूचना पुलिस को नहीं है। हालांकि पुलिस एहतियात के तौर पर सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि कैसे भी हालात हों वो हर तरह के हालत से निपटने के लिए तैयार है।
मुख्यमंत्री की कोर्ट में पेशी के चलते अलग-अलग प्वाइंट पर सीनियर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आईटीआई चौराहे के अलावा कई रूटों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। डीसीपी का कहना है कि हालात को देखते हुए कुछ रूटों को डायवर्ट किया जा सकता है।
पुलिस की कड़ी सुरक्षा को देखते हुए कहा जा रहा है कि आप कार्यकर्ताओं का कोर्ट के अंदर आना संभव नहीं है। हालांकि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोर्ट के बाहर रह सकते हैं, पर पुलिस उस रास्ते को ब्लॉक करेगी। इसके चलते संभावना ये भी है कि पार्टी कार्यकर्ता आप कार्यालय पर ही रहेंगे। अगर केजरीवाल वहां आएंगे तो उनके साथ केवल पांच आदमी को अंदर जाने दिया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से सिविल लाइंस से लेकर कोर्ट तक पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
केजरीवाल को ईडी के समन पर कोर्ट में पेश होना है। इसके लिए वो सुबह 10 से पहले कोर्ट पहुंच जाएंगे लेकिन कोर्ट में उन्हें कब पेश होना वो जज पर निर्भर करेगा। कोर्ट में पेश होने से पहले केजरीवाल राजघाट भी जाएंगे या नहीं इस बारे में पुलिस को जानकारी नहीं मिल पाई है। राजघाट के बाहर भी पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
पुलिस को सूचना मिली है कि मुख्यमंत्री के साथ बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी कोर्ट आ आएंगे।
दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में सीएम केजरीवाल आज सुबह 10 बजे बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में पेश होंगे। इसे लेकर पुलिस ने आज सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की हुई है। सुबह सात बजे ही सड़कों और कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।
