CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली सुर घाट पर छठ तैयारियों का लिया जायजा, यमुना में झाग पर क्या बोले मंत्री प्रवेश वर्मा?
दिल्ली सरकार ने छठ महापर्व की तैयारियों को तेज कर दिया है, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुर घाट का ...और पढ़ें
HighLights
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुर घाट पर छठ तैयारियों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों को सफाई, सुरक्षा, रोशनी के पुख्ता इंतजाम के निर्देश।
मंत्री प्रवेश वर्मा ने यमुना में झाग के दावों को नकारा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छठ महापर्व के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुर घाट का दौरा कर तैयारियों और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सफाई, सुरक्षा, उचित रोशनी और पूर्वांचली श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम करने के सख्त निर्देश दिए।
'यमुना के मुख्य हिस्से में कहीं भी झाग नहीं है'
इसी बीच, दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने यमुना में प्रदूषण और झाग के दावों को खारिज करते हुए कहा कि दिल्ली में 52 किलोमीटर लंबी यमुना के मुख्य हिस्से में कहीं भी झाग नहीं है।उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश की सीमा के पास जहां पानी की ऊंचाई से गिरता है, केवल वहीं थोड़ा झाग दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए इस बार दिल्ली में बेहतर और भव्य छठ पूजा की तैयारियां की गई हैं।

सुर घाट पर छठ महापर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया। घाटों की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आस्था का महापर्व छठ हमारे पूर्वांचल के लाखों परिवारों की आस्था, भावनाओं और अपनी मिट्टी से जुड़े संस्कारों का उत्सव है। दिल्ली में बसे पूर्वांचल के परिवारों को इस महापर्व पर अपने गांव, अपनी परंपराओं और अपनों से जुड़ाव का वही अपनापन मिले, यह हमारी जिम्मेदारी है। हर व्रती की श्रद्धा का सम्मान और हर परिवार की सुविधा का ध्यान, इसी भाव से हमारी सरकार छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी है। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी श्री कपिल मिश्रा जी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। @KapilMishra_IND #ViksitDelhi
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 26, 2026
सीएम बोलीं- हर व्रती की श्रद्धा का सम्मान
इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम की ओर से जानकारी दी गई कि आस्था का महापर्व छठ हमारे पूर्वांचल के लाखों परिवारों की आस्था, भावनाओं और अपनी मिट्टी से जुड़े संस्कारों का उत्सव है।
पोस्ट में लिखा गया है कि दिल्ली में बसे पूर्वांचल के परिवारों को इस महापर्व पर अपने गांव, अपनी परंपराओं और अपनों से जुड़ाव का वही अपनापन मिले, यह हमारी जिम्मेदारी है। हर व्रती की श्रद्धा का सम्मान और हर परिवार की सुविधा का ध्यान, इसी भाव से हमारी सरकार छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी है।
'दिल्ली के लोगों के लिए ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’ शुरू की जा रही है। हमारा प्रयास है कि छठ महापर्व से पहले इसका उद्घाटन हो। परिवारों के लिए यह एक सुंदर पिकनिक स्पॉट बनेगा, जहां प्रकृति और मां यमुना की स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।'
-रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री।
यह भी पढ़ें- छठ पर शुरू हो सकती है 'नमो यमुना क्रूज सफारी'-बोलीं CM रेखा गुप्ता, जानें टिकट बुकिंग का तरीका, रूट और किराया
