VIDEO: दिल्ली में तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा लटकी, देखकर सहम गए लोग
दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र के बख्तावरपुर गांव में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार देव शर्मा को टक्कर ...और पढ़ें
-1771777256874_m.webp)
बख्तावरपुर में बाइक को टक्कर मारने के बाद पेड़ से लटकी कार। फोटो- जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। अलीपुर थाना क्षेत्र के बख्तावरपुर गांव शनिवार की देर रात एक तेज रफ्तार टैक्सी नंबर कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है। जबकि टक्कर के बाद कार उछलकर सड़क किनारे एक पेड़ से लटक गई।
वहीं, आरोपित चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पीड़ित का इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से कार मालिक व चालक का पता लगा रही है।
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
पूरी वारदात सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार एक कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार उलछते ही पीपल के पेड़ के टहनियों से लटक गई।
तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा लटकी
— Abhishek Tiwari (@abhishe_tiwary) February 22, 2026
दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र के बख्तावरपुर की घटना#Delhi pic.twitter.com/R8knGA3h7q
जानकारी के मुताबिक कार पल्ला गांव की तरफ से बख्तावरपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान अकबरपुर माजरा का रहने वाला युवक देव शर्मा अपनी बाइक से घर लौट रहा था। गढ़ी टांडा के कब्रिस्तान के सामने अचानक तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारी।
हादसे के बाद बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा। जिसे गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को संभाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बाद में हालत गंभीर देख घायल देव शर्मा को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां देव की हालत गंभीर बनी हुई।
घरों से बाहर मदद के लिए आए लोग
स्थानीय निवासियों ने बताया कि हादसे की आवाज करीब 50 मीटर तक सुनी गई। आसपास के लोग अपने-अनपे घरों से बाहर आ गए। लोग घटनास्थल पर बाइक सवार को उठाने लगे, इस दौरान मौके देख कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल को काफी गंभीर चोट लगी है। इसकी जानकारी लोगों ने पीड़ित परिवार को दी।
