विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, होली पर EWS महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर; कैबिनेट से प्रस्ताव मंजूर

By Agency PTIEdited By: Kushagra Mishra
Published: Wed, 21 Jan 2026 08:23 AM (IST)

दिल्ली सरकार होली पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने की तैयारी ...और पढ़ें

दिल्ली कैबिनेट की बैठक में फ्री सिलेंडर योजना को दी गई मंजूरी।

दिल्ली कैबिनेट की बैठक में फ्री सिलेंडर योजना को दी गई मंजूरी।

HighLights

  1. होली पर EWS महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा

  2. दिल्ली कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दी

  3. राशन कार्ड धारक EWS महिलाओं को मिलेगा लाभ

पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार आगामी होली के मौके पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने की तैयारी कर रही है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव को मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई दिल्ली कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई है।

सूत्रों ने बताया कि जिन EWS परिवारों की महिलाओं के पास राशन कार्ड होगा, उन्हें होली और दीवाली के अवसर पर एक-एक मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 500 रुपये में सब्सिडी वाला सिलेंडर देने की योजना भी लागू की जाएगी।

300 करोड़ रुपये तक का हो सकता है खर्च

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस योजना पर सरकार को करीब 300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है। योजना का उद्देश्य महंगाई के बोझ से जूझ रही गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को राहत देना है।

बीजेपी के चुनावी वादे का हिस्सा

EWS महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देने की घोषणा दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र का अहम हिस्सा रही है। पार्टी ने वादा किया था कि होली और दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर, वहीं साल भर जरूरतमंद परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री का वादा- "सभी घोषणाएं होंगी पूरी"

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछले साल नवंबर में नगर निगम दिल्ली (MCD) उपचुनावों के दौरान प्रचार करते हुए कहा था कि उनकी सरकार गरीब महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक सहायता और सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर सहित सभी वादों को पूरा करेगी।

उन्होंने कहा, भाजपा सरकार अब तक अपने कुछ प्रमुख चुनावी वादों को पूरा कर चुकी है। इनमें दिल्ली में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करना और जरूरतमंदों को 5 रुपये में भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीनों की शुरुआत शामिल है।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि मुफ्त गैस सिलेंडर योजना को जल्द ही औपचारिक रूप से लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि होली से पहले इसका लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाया जा सके।

यह भी पढ़ें- 6000 रुपये प्रतिमाह देगी दिल्ली सरकार, 1200 से अधिक आवेदन आए; दिव्यांगों को मिलेगी आर्थिक सहायता