विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के कृष्णा नगर में धक्का लगने से कपड़ा कारोबारी की मौत, पड़ोसी परिवार के खिलाफ केस दर्ज

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:16 AM (IST)

दिल्ली के कृष्णा नगर में एक कपड़ा कारोबारी की झगड़े के दौरान धक्का लगने से सिर में चोट आई, जिससे ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस। जागरण

दिल्ली पुलिस। जागरण

HighLights

  1. कृष्णा नगर में झगड़े में कारोबारी को धक्का लगा।

  2. सिर में गंभीर चोट लगने से कारोबारी की मौत हुई।

  3. पड़ोसी परिवार के खिलाफ लापरवाही से मौत का केस।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में झगड़े में कपड़ा कारोबारी को धक्का दे दिया। इससे कारोबारी के सिर में गंभीर चोट आई। अचेत हालत में उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान जगदीश करवा के रूप में हुई है। कारोबारी के बेटे रिषभ की शिकायत पर कृष्णा नगर थाना पुलिस ने पड़ोसी नवीन खुराना, उनकी पत्नी मोनिका खुराना, बेटे पीयूष खुराना और भतीजा वैभव के खिलाफ लापरवाही से मौत की धारा में केस दर्ज किया है।

जगदीश प्रसाद करवा अपने परिवार के साथ सुभाष रोड रहते थे। परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं। जगदीश करवा का गांधी नगर में कपड़े का कारोबार है।

शिकायतकर्ता रिषभ ने पुलिस को बताया कि पांच अक्टूबर को भी उनके पिता ने ईस्ट आजाद नगर में भू-तल पर एक फ्लैट खरीदा था। पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर नवीन खुराना के फ्लैट है। पीड़ित के फ्लैट में निर्माण कार्य चल रहा है।

आरोप है कि 25 अक्टूबर को भी उनके पिता को आरोपितों ने चाकू दिखा धमकी दी थी। वैभव ने उनके साथ मारपीट भी थी। कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की थी। 26 अक्टूबर को पीड़ित अपने फ्लैट पर गए तो पड़ोसी झगड़ा करने लगे।

उन्होंने कारोबारी को धक्का दे दिया। जिससे कारोबारी के सिर पर गंभीर चोट लगी। इलाज के लिए उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया, इलाज के कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है।