विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi Budget 2026: दिल्ली में नालों पर लगेंगे सोलर पैनल, बढ़ेगी स्वच्छ ऊर्जा और घटेगी बिजली निर्भरता

Published: Tue, 24 Mar 2026 08:56 PM (IST)

दिल्ली सरकार ने बजट में नालों पर सोलर पैनल लगाने की घोषणा की है, जिससे बिजली उत्पादन बढ़ेगा और कचरा ...और पढ़ें

दिल्ली सरकार ने बजट में नालों पर सोलर पैनल लगाने की घोषणा की है। इमेज एआई जेनरेटेड

दिल्ली सरकार ने बजट में नालों पर सोलर पैनल लगाने की घोषणा की है। इमेज एआई जेनरेटेड

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। स्वच्छ ऊर्जा और जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिल्ली सरकार ने बजट में नालों के ऊपर सोलर पैनल लगाने की घोषणा की है। इससे नालों में कचरा डालने की समस्या दूर होने के साथ ही दिल्ली में बिजली की आवश्यकता पूरी करने के लिए सौर ऊर्जा उपलब्ध होगी। सरकार ने निश्शुल्क बिजली योजना जारी रखने की भी घोषणा की है।

दिल्ली में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। अपनी 85 प्रतिशत बिजली आवश्यकता के लिए दिल्ली दूसरे राज्यों पर निर्भर है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर दूसरे राज्यों पर निर्भरता कम की जा सकती है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और सौर ऊर्जा के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना के माध्यम से इसे बढ़ावा दिया जा रहा है।

unnamed (6)

दिल्ली में लगभग 425 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता

इस समय दिल्ली में लगभग 425 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता है। नालों के ऊपर सोलर पैनल लगाने से इसमें और वृद्धि होगी। नजफगढ़ नाले पर इसकी शुरुआत होगी। बाद में अन्य नालों पर भी

3,942 करोड़ के बजट आवंटित

वर्ष 2026 -27 में ऊर्जा क्षेत्र के लिए 3,942 करोड़ के बजट आवंटित किया गया है। इससे उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने के साथ ही सौर ऊर्जा को बढ़ावा, लटक रहे तारों को भूमिगत करने और बिजली नेटवर्क को मजबूत करने का काम होगा।

दिल्ली सरकार ने पिछले बजट में तारों को भूमिगत करने के लिए एक सौ करोड़ रुपये का प्रविधान किया था। शालीमार बाग में पायलट प्रोजेक्ट के बाद अब चांदनी चौक सहित अन्य क्षेत्रों में यह काम शुरू किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने लटकते तारों की समस्या के बारे में कहा कि “दिल्ली कहां गईं तिरे कूचों की रौनकें, गलियों से सर झुका के गुज़रने लगा हूं मैं।”

चांदनी चौक की 28 ऐतिहासिक सड़कों और गलियों में लटकते बिजली के तारों को हटाने के लिए लगभग 160 करोड़ की लागत से 52.5 किलोमीटर लंबी ओवरहेड बिजली लाइनों को भूमिगत करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में हाई और लो टेंशन लाइन को भूमिगत करने के लिए 200 करोड़ के बजट प्रावधान का प्रस्ताव है। यह दिल्ली की सुंदरता को भी बढ़ाएगा और दुर्घटनाओं से सुरक्षा भी देगा।

ऊर्जा विभाग को बजट में आवंटन

 
वित्त वर्ष आवंटित राशि (करोड़ रुपये)
2026-27 3,942
2025-26 3,847
2024-25 3,353

यह भी पढ़ें: Delhi Budget 2026: वर्ल्ड बैंक के सहयोग से दिल्ली बनेगी स्वच्छ और हरित शहर, CM रेखा गुप्ता का बड़ा एलान