विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्ड फ्लू के आखिरी नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव, अब जल्द खुलेगा चिड़ियाघर; केंद्रीय मंत्रालय से अनुमति का इंतजार

Published: Thu, 06 Nov 2025 10:01 PM (IST)

दिल्ली चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू के अंतिम नमूनों की रिपोर्ट नकारात्मक आने के बाद चिड़ियाघर को फिर से खोलने की ...और पढ़ें

लोगों के लिए फिर से खोला जाएगा राष्ट्रीय प्राणी उद्यान।

लोगों के लिए फिर से खोला जाएगा राष्ट्रीय प्राणी उद्यान।

HighLights

  1. बर्ड फ्लू के आखिरी नमूने नेगेटिव

  2. चिड़ियाघर खुलने का इंतजार जल्द

  3. केंद्रीय मंत्रालय से अनुमति अपेक्षित

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) को अब जल्द लोगों के लिए फिर से खोला जाएगा। चिड़ियाघर के निदेशक ने बताया कि 30 अक्टूबर 2025 को बर्ड फ्लू को लेकर लिए गए चौथे पाक्षिक निगरानी नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। ये नमूने भोपाल स्थित लैब को भेजे गए थे, जहां पुष्टि हुई कि एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस (एच5एन1) का कोई नया मामला नहीं है।

चिड़ियाघर प्रबंधन ने कहा कि अब केंद्रीय मंत्रालय से अनुमति मांगी गई है और जैसे ही सक्षम प्राधिकारी से हरी झंडी मिलेगी, चिड़ियाघर को दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा। खुलने की तिथि की जानकारी सभी को वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।

अगस्त में किया गया था बंद

बर्ड फ्लू के कारण दिल्ली चिड़ियाघर 30 अगस्त से बंद था। उस समय पेंटेड स्टार्क और ब्लैक-हेडेड आइबिस सहित कई पक्षियों की मौत हुई थी और 28 से 31 अगस्त के बीच लिए गए नमूनों में एच5एन1 वायरस की पुष्टि हुई थी। प्रशासन ने तब से लगातार निगरानी रखी और पिछले हफ्तों में कोई नया मामला सामने नहीं आया।

चिड़ियाघर अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही अनुमति मिलती है, दर्शक फिर से पक्षियों और अन्य वन्यजीवों की गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।