विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घुसपैठ और बम धमकी के बाद दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा कड़ी, बनेंगे वॉचटावर और पेट्रोलिंग ट्रैक

Published: Mon, 08 Jun 2026 11:30 PM (GMT+05:30)

अप्रैल में हुई सुरक्षा चूक और बम धमकी के बाद दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा कड़ी की जा रही है। इसके ...और पढ़ें

दिल्ली विधानसभा। फाइल फोटो

दिल्ली विधानसभा। फाइल फोटो

HighLights

  1. अप्रैल में घुसपैठ और बम धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ी।

  2. दिल्ली विधानसभा में वॉचटावर और पेट्रोलिंग ट्रैक बनेंगे।

  3. परियोजना पर 94 लाख रुपये खर्च होंगे, दो महीने में पूरी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए वाचटावर बनेंगे और पेट्रोलिंग ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। यह निर्णय अप्रैल में हुई सुरक्षा चूक के बाद लिया गया है, जब एक घुसपै

ठिया विधानसभा के बाउंड्री गेट से अंदर घुसने में सफल रहा। लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसके अलावा, विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को बजट सत्र के दौरान बम से उड़ाने की धमकी भी मिली थी, जिससे सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई थीं।

गुप्ता ने संबंधित एजेंसियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें सुरक्षा इंतजामों को सुधारने के लिए योजनाएं बनाई गईं। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर 94 लाख रुपये का खर्च आएगा और इसे पूरा करने में दो महीने लगेंगे।

यह भी पढ़ें- विधानसभा में ऋतब्रत बनर्जी से मिले फिरहाद हकीम, अटकलें तेज

यह भी पढ़ें- CPA इंडिया रीजन जोन-II नॉर्थ जोन कॉन्फ्रेंस: लोकसभा स्पीकर समेत कई विधानसभा अध्यक्षों को राज्यपाल ने किया सम्मानित