विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात, मानदेय 3000 से बढ़ाकर 6 हजार रुपये हुआ

Published: Wed, 07 Oct 2026 05:25 AM (GMT+05:30)

दिल्ली में आयोजित आशा सम्मेलन-2026 में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आशा कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय 3 हजार से बढ़ाकर 6 ...और पढ़ें

त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ सेल्फी लेते हुए। सौ- सीएम कार्यालय

त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ सेल्फी लेते हुए। सौ- सीएम कार्यालय

HighLights

  1. आशा कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय 3 हजार से 6 हजार रुपये किया।

  2. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने त्यागराज स्टेडियम में यह घोषणा की।

  3. मिशन अनमोल का विस्तार, अंगदान जागरूकता पर भी जोर दिया गया।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। हर परिवार के स्वास्थ्य की चिंता करने वाली आशा बहनें घर-घर तक स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं को पहुंचाती हैं। हमारी सरकार का संकल्प है कि जो बहनें हर परिवार की सेवा कर रही हैं, उनके सम्मान, सुविधा और कल्याण का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

यह बातें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने त्यागराज स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राज्य स्तरीय ‘आशा सम्मेलन-2026 और आशा सम्मान समारोह’ के दौरान कहीं। इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डा. पंकज कुमार भी उपस्थित रहे।

अंगदान और देहदान के प्रति किया जागरूक

समारोह के दौरान जीबी पंत अस्पताल में स्टेट आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (सोटो) के भवन का वर्चुअल उद्घाटन, मिशन ‘अनमोल’ (एडवांस्ड न्यूबार्न मानिटरिंग एंड आप्टिमल लाइफ केयर) का विस्तार, नर्सिंग होम मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल का शुभारंभ और आशा कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन भत्ते में ऐतिहासिक वृद्धि की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगदान मानवता, संवेदना और जीवन के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

80880399

उन्होंने दिल्लीवासियों से अंगदान और देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और आगामी नवरात्रि उत्सव के दौरान उनके लिए एक विशेष डांडिया कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा भी की।

उपराज्यपाल ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित और सशक्त दिल्ली की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य व्यवस्था की अग्रिम पंक्ति में रहकर स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

लंबित मांगों को पूरा कर आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

उनके मासिक मानदेय 3 हजार रुपये से बढ़ाकर 6 हजार रुपये किया जाना उनके योगदान और समर्पण के प्रति सम्मान का प्रतीक है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि की लंबित मांगों को पूरा कर उनके योगदान का सम्मान किया है।

उन्होंने बताया कि मिशन अनमोल के तहत जन्म के 24-72 घंटे के भीतर 63 प्रकार की जन्मजात स्वास्थ्य समस्याओं की स्क्रीनिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अब दिल्ली में नहीं बनेगा कूड़े का पहाड़! मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया फ्रेश वेस्ट प्लांट का शिलान्यास