विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-गाजियाबाद की हवा फिर हुई 'खराब', IMD ने बताया- कैसा रहेगा आज का मौसम

Published: Sun, 15 Feb 2026 02:00 AM (IST)

मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली में सुबह हल्की धुंध और दिन में साफ आसमान का अनुमान लगाया है, अधिकतम ...और पढ़ें

राजधानी दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली।

राजधानी दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि रविवार को राजधानी में सुबह के वक्त हल्की धुंध होगी जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 और 11 डिग्री रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री कम 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 97 से 37 प्रतिशत रिकार्ड किया गया।

उधर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर से 'खराब' श्रेणी में पहुंच। एक्यूआइ 230 रहा। वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली के अनुसार अगले कई दिन यह इसी के आसपास रह सकता है।ली

गाजियाबाद की हवा हई जहरीली

वहीं गाजियाबाद की बात करें तो दो दिन राहत मिलने के बाद जिले की हवा फिर से खराब हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार जिले का एक्यूआइ 255 दर्ज किया गया। हवा फिर से जहरीली हो गई है। हवा की गति बढ़ने से 12 फरवरी को एक्यूआइ बेहद खराब श्रेणी से मध्यम श्रेणी में आ गया था। दो दिन तक एक्यूआइ मध्यम श्रेणी में ही रहा। शनिवार को जैसे ही हवा की गति घटी तो हवा फिर से खराब हो गई।

यह भी पढ़ें- अतिक्रमण और निर्माण से यमुना को भारी नुकसान, दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ा; पर्यावरण मंत्रालय को लिखी चिट्ठी