गणतंत्र दिवस पर दिल्ली की हवा भी हो गई ‘शुद्ध’, 11 सालों में दूसरी बार साफ हवा में हुई परेड
हवाओं और धूप के कारण गणतंत्र दिवस 2026 पर दिल्ली की हवा पिछले 11 सालों में दूसरी सबसे साफ रही। ...और पढ़ें

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली की हवा हुई साफ। (सौ - एजेंसी)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। हवाओं और तेज धूप के असर से सोमवार को भी प्रदूषण के स्तर में राहत ही रही। हालांकि पिछले दो दिनों से दिल्ली का एक्यूआइ 200 से नीचे चल रहा था जबकि सोमवार को यह 200 से थोड़ा ऊपर चला गया।
इसके बावजूद यह गणतंत्र दिवस 11 सालों के दौरान दूसरा सबसे साफ हवा वाला रहा है। सबसे साफ 2025 में रहा था, तब एक्यूआइ 216 रहा था।
आनंद विहार की हवा रही सबसे प्रदूषित
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को राजधानी का एक्यूआइ 241 दर्ज किया गया। इसे ''खराब'' श्रेणी में रखा जाता है। रविवार को यह 153 रहा था। 24 घंटे के भीतर इसमें 88 अंकों की वृद्धि रिकार्ड की गई है।
सर्वाधिक एक्यूआइ 301 आनंद विहार का दर्ज किया गया। 13 क्षेत्रों का एक्यूआइ ''मध्यम'' जबकि 25 का ''खराब'' श्रेणी में रहा।
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन अर्ली वार्निंग सिस्टम का पूर्वानुमान है कि अभी वायु प्रदूषण के स्तर में बहुत अधिक वृद्धि नहीं होगी। दिल्ली सहित एनसीआर के शहरों में भी एक्यूआइ ''मध्यम'' से ''खराब'' श्रेणी में ही बना रहेगा।
सोमवार को एनसीआर के विभिन्न शहरों का AQI
| शहर | AQI |
|---|---|
| दिल्ली | 241 |
| गुरुग्राम | 276 |
| गाजियाबाद | 302 |
| फरीदाबाद | 174 |
| ग्रेटर नोएडा | 226 |
| नोएडा | 219 |
2016 से 2026 के दौरान 26 जनवरी को दिल्ली का AQI
| वर्ष | AQI |
|---|---|
| 2026 | 241 |
| 2025 | 216 |
| 2024 | 406 |
| 2023 | 298 |
| 2022 | 260 |
| 2021 | 330 |
| 2020 | 325 |
| 2019 | 233 |
| 2018 | 255 |
| 2017 | 317 |
| 2016 | 417 |
