विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कड़ाके की ठंड के साथ ही दिल्ली की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

Published: Wed, 14 Jan 2026 08:43 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में ठंड और घने कोहरे के साथ वायु प्रदूषण गंभीर हो गया है। 14 जनवरी को औसत AQI ...और पढ़ें

HighLights

  1. दिल्ली का औसत AQI 354, 'बहुत खराब' श्रेणी में

  2. जहांगीरपुरी, आर.के. पुरम जैसे इलाकों में AQI 400 के पार

  3. स्वास्थ्य पर गंभीर असर, बच्चों-बुजुर्गों को विशेष खतरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ठंड और घने कोहरे के साथ वायु प्रदूषण ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार 14 जनवरी सुबह 8:05 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 354 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। लगातार तीसरे दिन हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है, जिससे आम लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाके

इलाका AQI
जहांगीरपुरी 420
नेहरू नगर 418
सिरीफोर्ट 401
आर.के. पुरम 404
चांदनी चौक 396
पुसा (DPCC) 396
रोहिणी 389
वज़ीरपुर 386
डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज 387
आईटीओ 379

'बहुत खराब' श्रेणी में अन्य प्रमुख इलाके

इलाका AQI
द्वारका सेक्टर-8 397
आनंद विहार 359
बवाना 357
नॉर्थ कैंपस, डीयू 348
बुराड़ी क्रॉसिंग 345
श्री अरबिंदो मार्ग 342
आईआईटी दिल्ली 341
डीटीयू 360
पंजाबी बाग 364
विवेक विहार 372

स्वास्थ्य पर असर

चिकित्सकों के अनुसार इस स्तर की हवा में लंबे समय तक रहने से सांस फूलना, आंखों और गले में जलन, खांसी, अस्थमा और दिल के मरीजों की हालत बिगड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति अधिक खतरनाक है।

क्या करें नागरिक

  • बाहर निकलते समय एन95 मास्क का प्रयोग करें।
  • सुबह की सैर और खुले में व्यायाम से फिलहाल बचें।
  • बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को घर के अंदर ही रखें।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा और ठंड बने रहने से प्रदूषण में राहत की संभावना कम है। हल्की बारिश होने पर ही हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार हो सकता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य; अगले 48 घंटे और भारी