विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

13 साल से फरार घोषित अपराधी सबीर खान गिरफ्तार, AATS ने सिरसपुर से पकड़ा

Published: Fri, 09 Oct 2026 12:54 PM (IST)

आउटर नार्थ जिला पुलिस की एएटीएस ने 13 साल से फरार घोषित अपराधी सबीर खान को सिरसपुर से गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

13 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार। AI जनरेटेड

13 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार। AI जनरेटेड

HighLights

  1. एएटीएस ने घोषित अपराधी सबीर खान को गिरफ्तार किया।

  2. सबीर खान 2013 से फरार चल रहा था।

  3. आरोपी सिरसपुर, दिल्ली का रहने वाला है।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में आउटर नार्थ जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) ने घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी वर्ष 2013 के एक मामले में अदालत द्वारा घोषित अपराधी घोषित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। इसकी पहचान सबीर खान (39) के रूप में हुई है। वह सिरसपुर दिल्ली का रहने वाला है।

आरोपी पर धारा 363 आईपीसी के तहत थाना शालीमार बाग में वर्ष 2013 में एफआईआर दर्ज है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ पहले से भी दो मामले दर्ज हैं।