बिजवासन, बुराड़ी और फतेहपुर बेरी समेत दिल्ली के 48 गांवों को शहर का दर्जा, अब खर्च होगा विधायकों-सांसदों का फंड
दिल्ली सरकार ने 48 गांवों को शहरी क्षेत्र घोषित करने की अधिसूचना जारी की है। इस फैसले से इन गांवों ...और पढ़ें

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने जारी की अधिसूचना। फोटो: आर्काइव
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अधिसूचना जारी कर 48 गांवों को शहरी क्षेत्र घोषित कर दिया है। उपराज्यपाल की ओर से 23 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, इन गांवों की पुरानी आबादी के साथ पूरा राजस्व क्षेत्र भी शहरी क्षेत्र में शामिल होगा।
अधिसूचना में शामिल गांवों के पुराने आबादी क्षेत्र के साथ उनके पूरे राजस्व क्षेत्र को शहरी क्षेत्र घोषित किया गया है।
दिल्ली के 48 गांव शहरी क्षेत्र घोषित
इन गांवों में बाहरी उत्तर, उत्तर, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गांव शामिल हैं। इनमें बकोली, पल्ला, हमीदपुर, सिंगोला, ताजपुर कलां, मुंगेशपुर, जगतपुर, सबापुर, बुराड़ी का बादरपुर माजरा, फतेहपुर बेरी, छावला, घुम्मनहेड़ा, बिजवासन, कैर, धांसा, गालिबपुर और चक चिल्ला सहित अन्य गांव शामिल हैं।
अधिसूचना शहरी विकास विभाग की ओर से जारी की गई है।
अब गांवों में खर्च हो सकेगा जनप्रतिनिधियों का फंड
अब इन गांवों में जनप्रतिनिधियों का फंड भी खर्च हो सकेगा। इस फैसले से इन गांवों की स्थिति में बदलाव होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में 94% नोटिसों का निपटारा, 4 दिसंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
