विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में रंजिश के चलते युवक की हत्या, चार नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

By Rajeev RanjanEdited By: Sachin Jha
Published: Sun, 25 Oct 2026 02:19 PM (IST)

बाहरी दिल्ली के सिरसपुर में 25 वर्षीय विशाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 12 घंटे के ...और पढ़ें

दिल्ली में रंजिश के चलते युवक की हत्या ( एआई जेनरेटेड इमेज)

दिल्ली में रंजिश के चलते युवक की हत्या ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. सिरसपुर में 25 वर्षीय विशाल की चाकू मारकर हत्या।

  2. पुलिस ने 12 घंटे में चार नाबालिगों को पकड़ा।

  3. पुरानी रंजिश के चलते हुआ यह खूनी हमला।

राजीव रंजन, बाहरी दिल्ली। समयपुर बादली के सिरसपुर स्थित जीवन पार्क में 25 वर्षीय विशाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात के 12 घंटे के भीतर चार नाबालिगों को पकड़ा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उनके पास से दो चाकू और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं। घटना 23-24 अक्टूबर की रात रविवार बाजार चौक के पास गली नंबर-16 में हुई।

घायल की उपचार के दौरान मौत

गंभीर रूप से घायल विशाल को डा. बीएसए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआत में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था, जिसे बाद में हत्या की धारा में बदल दिया गया।

रंजिश की वजह से किया गया हमला

पुलिस के अनुसार, करीब दो महीने पहले जन्मदिन की पार्टी में विशाल और चारों नाबालिगों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विशाल ने उनमें से एक के साथ मारपीट की थी। इसी रंजिश में उस पर हमला किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के इलाकों के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज और स्थानीय पूछताछ के आधार पर चारों को सिरसपुर से पकड़ा गया। सभी की उम्र 17 वर्ष है। बरामद चाकुओं और कपड़ों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- एक साथ उठीं तीन अर्थियां... गांव में छाया मातम और घरों में नहीं जले चूल्हे, मासूम के सिर से उठा पिता का साया