विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DDA नागरिक आवास योजना 2026: 1712 फ्लैटों पर मिलेगी 25% तक की छूट, 28 जनवरी से शुरू होगी बुकिंग

Published: Sun, 25 Jan 2026 09:12 PM (IST)

डीडीए ने नागरिक आवास योजना 2026 के तहत 1,712 फ्लैटों के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इन फ्लैटों पर ...और पढ़ें

डीडीए की नागरिक आवास योजना - 2026 के लिए 28 जनवरी से शुरू होगी बुकिंग।

डीडीए की नागरिक आवास योजना - 2026 के लिए 28 जनवरी से शुरू होगी बुकिंग।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने नागरिक आवास योजना 2026 के तहत 1,712 फ्लैटों के लिए शनिवार से पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। इस योजना में सभी श्रेणियों के फ्लैटों पर 25 फीसदी की भारी छूट दी जा रही है।

हालांकि फ्लैटों की बुकिंग 28 जनवरी से शुरू होगी। नरेला और सिरसपुर में स्थित इन फ्लैटों के लिए डीडीए की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रीमियम आवास योजना के तहत 582 फ्लैटों और गैरेज की ई-नीलामी होगी।

पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 फरवरी है जबकि नीलामी प्रक्रिया 23 फरवरी से शुरू की जाएगी।

आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं बुकिंग

योजना में नरेला के 298 एचआइजी, 459 एमआइजी, 481 एलआइजी और 63 ईडब्ल्यूएस फ्लैट शामिल हैं। इसके अलावा सिरसपुर के 411 एलआइजी फ्लैटों को भी इसमें रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, नागरिक इन फ्लैटों की बुकिंग डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं।

डीडीए प्रीमियम आवास योजना 2026 के तहत 582 फ्लैटों और गैरेज के लिए आनलाइन ई-नीलामी की जाएगी। इस योजना में एचआइजी, एमआइजी, एलआइजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैट शामिल हैं।

इनके लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 13 फरवरी तय की गई है। इच्छुक खरीदार इसी तारीख तक अपनी बयाना राशि जमा कर सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ई-नीलामी 23 फरवरी से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें- 40 लाख की साइबर ठगी रैकेट में राष्ट्रीय स्तर का शूटर गिरफ्तार, साइबर ठगी सिंडिकेट में निभाता है खास भूमिका