आलीशान कोठियां जमींदोज... दिल्ली के सैनिक फार्म में जमकर गरजा डीडीए का बुलडोजर; तस्वीरें
दक्षिणी दिल्ली के सैनिक फार्म में डीडीए ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर से बुलडोजर कार्रवाई शुरू की है। लोगों ...और पढ़ें
-1775710039911_m.webp)
दिल्ली में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजा। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली स्थित सैनिक फार्म में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ डीडीए ने एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई शुरू की है।
वहीं, लोगों के विरोध को देखते हुए आस-पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है।

कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जागरण
डीडीए की जमीन पर बने अवैध ढांचों को गिराने के लिए रात में ही तीन बुलडोजर पहुंचे थे।

इसके बाद गुरुवार सुबह पुलिस बल के पहुंचते ही टीम ने डब्ल्यू 22/27 पर अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया।

इससे पहले दिसंबर में डीडीए ने सात से अधिक बुलडोजरों का इस्तेमाल कर 20-25 साल पुरानी और डीडीए की जमीन पर बनी कथित अवैध आलीशान कोठियों को जमींदोज किया था।

