Move to Jagran APP

अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं : वीरेंद्र कुमार

जागरण संवाददाता पूर्वी दिल्ली दिल्ली पुलिस के प्रीत विहार डिवीजन और सामाजिक संगठन एक सहेल

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 10:02 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 10:02 PM (IST)
अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं : वीरेंद्र कुमार
अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं : वीरेंद्र कुमार

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : दिल्ली पुलिस के प्रीत विहार डिवीजन और सामाजिक संगठन एक सहेली ने संयुक्त रूप से मिलकर महिला सशक्तिकरण विषय पर वेबिनार आयोजित किया। इसमें मुख्य वक्ता प्रीत विहार एसीपी वीरेंद्र कुमार पुंज व समाज सेविका व वकील मेघवर्णा दत्ता रहीं। इसमें महिलाओं की समस्याओं व उनके समाधान पर चर्चा की गई। इसके साथ ही उन्हें बताया गया कि वे किस तरह से आत्मरक्षा के गुर सीख सकती हैं। कोरोना से बचाव के उपाय भी बताए गए।

loksabha election banner

वकील मेघवर्णा दत्ता ने कहा कि कानून का कायदा बना ही नहीं है। अब भी क से कबूतर का से कौवा ही पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा

लड़कियां अलग नही हैं। लड़कियां बराबर सम्मान व स्थान की हकदार हैं, जिसे देश का संविधान सुनिश्चित करता है। तंदूर कांड जैसी घटनाएं हुई, जिसके बाद सरकार को सख्त कानून बनाने पर मजबूर हो जाना चाहिए था। न बनाने का नतीजा यह हुआ है कि निर्भया सामूहिक दुष्कर्म कांड हुआ। कोर्ट में समुचित व्यवस्था की कमी व ट्रायल में देरी व गवाहों में सुरक्षा का अभाव के कारण पीड़िता को समय पर न्याय नहीं मिल पाता। एसीपी वीरेंद्र ने कहा कि महिलाओं को अपने ऊपर होने वाले अपराध के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। चुप रहने पर अपराधी के हौसले बुलंद होते हैं। पुलिस लोगों की मदद के लिए होती है। उन्होंने दिल्ली पुलिस के हिम्मत एप व अन्य एप के बारे में जानकारी दी। इसमें

रेनू रस्तोगी, आशिमा, स्मृति व अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.