Move to Jagran APP

विषय की गहन जानकारी जरूरी : दीपक ¨शदे

आइएएस अधिकारी और पूर्वी निगम में शाहदरा उत्तरी जोन के उपायुक्त दीपक ¨शदे ने सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से कहा कि विषय की गहन जानकारी बहुत ही आवश्यक है। सबसे पहले इसके लिए ²ढ़ प्रतिज्ञ होना जरूरी है। समय प्रबंधन, निश्चित समय में सटीक उत्तर लिखना, तय शब्दों में अपनी बात लिखना सहित कई चीजें तैयारी के लिए

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 10:24 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 10:24 PM (IST)
विषय की गहन जानकारी जरूरी : दीपक ¨शदे
विषय की गहन जानकारी जरूरी : दीपक ¨शदे

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: आइएएस अधिकारी और पूर्वी निगम में शाहदरा उत्तरी जोन के उपायुक्त दीपक ¨शदे ने सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से कहा कि विषय की गहन जानकारी बहुत ही आवश्यक है। सबसे पहले इसके लिए दृढ़ प्रतिज्ञ होना जरूरी है। समय प्रबंधन, निश्चित समय में सटीक उत्तर लिखना और तय शब्दों में अपनी बात लिखना सहित कई चीजें तैयारी के लिए आवश्यक हैं।

loksabha election banner

¨शदे दिलशाद गार्डन के अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यमुना विहार विभाग की ओर से आयोजित करियर काउंस¨लग में सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि सिलेबस और और पूर्व के प्रश्नपत्रों को ठीक से समझ लिया जाए तो समझें कि 30 प्रतिशत तैयारी हो गई। विषय की पूरी समझ से अन्य तैयारी पूरी होती है। अपडेट रहना बहुत जरूरी है। साक्षात्कार में उस दिन के अखबार की काफी अहमियत होती है। ¨शदे ने बताया कि वे मेकेनिकल इंजीनियर थे, लेकिन तैयारी के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी और बिना को¨चग के ही यह मुकाम हासिल किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने कई सवाल किए। ¨शदे ने उनके जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।

इस मौके पर स्वदेशी जागरण मंच के दिल्ली व हरियाणा प्रांत के संगठक व संघ प्रचारक कमलजीत ने प्रेरणादायी उदाहरणों के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को अपने ध्येय मे सफल होने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यमुना विहार के विभाग संघ चालक सुशील गुप्ता, विभाग प्रचारक श्रवण, विभाग मीडिया प्रमुख ताराचंद उपाध्याय 'करियर काउंस¨लग' टीम के संयोजक सीए आशीष व डॉ. पूजा ¨सह आदि मौजूद रहे। अंत में विद्या विहार स्कूल, नवीन शाहदरा के बच्चों ने गायन से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले 50 विद्यार्थियों व 10 से अधिक अभिभावकों ने हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.