Move to Jagran APP

भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करे निगम : जगदीश ममगांई

जासं, नई दिल्ली :एकीकृत निगम में निर्माण समिति के चेयरमैन रहे जगदीश ममगांई ने दिल्ली में चल रही

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 09:51 PM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2018 09:51 PM (IST)
भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करे निगम : जगदीश ममगांई
भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करे निगम : जगदीश ममगांई

जासं, नई दिल्ली :एकीकृत निगम में निर्माण समिति के चेयरमैन रहे जगदीश ममगांई ने दिल्ली में चल रही सीलिंग पर निगम के भ्रष्ट कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। ममगांई ने कहा कि आज सीलिंग के प्रकोप से व्यापारी और जनता परेशान है, लेकिन इसके लिए दोषी लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ममगांई ने तीनों नगर निगमों से अपील की है कि वह भवन विभाग में ट्रांसफर पॉलिसी का पालन करते हुए एक ही पद पर लंबे समय से टिके हुए अफसरों पर कार्रवाई करें। साथ ही ऐसे कर्मचारी एवं अधिकारियों को निगम से अलग किया जाए साथ ही जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आज जनता सीलिंग से परेशान हैं, लेकिन दिल्ली में हुए अवैध निर्माण एवं कब्जे के लिए निगम और संबधित निकायों के अधिकारी भी जिम्मेदार हैं। इसलिए उन पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.