सीआरपीएफ कांस्टेबल ने खुद को गोली मार किया घायल
चाणक्यापुरी इलाके में पाकिस्तानी दूतावास के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कांस्टेबल ने सोमवार की दोपहर सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। बाद में घायल अवस्था में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे यह पता नहीं चल सका है कि जवान ने खुद को गोली क्यों मारी? यह भी जांच की जा रही है कि कहीं गोली दुर्घटनावश तो नहीं चली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
जासं, नई दिल्ली : चाणक्यपुरी इलाके में पाकिस्तानी दूतावास के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कांस्टेबल ने सोमवार दोपहर सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार घायल कर लिया। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि जवान ने खुद को गोली क्यों मारी? यह भी जांच की जा रही है कि कहीं गोली दुर्घटनावश तो नहीं चली।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को दोपहर 3:30 बजे सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी दूतावास के समीप बैरक में सीआरपीएफ के कांस्टेबल डी. रामबाबू (35) ने सरकारी हथियार से खुद को गोली मार ली है मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि जवान के सीने में गोली लगी है। बाद में घायल अवस्था में उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उधर शाम को डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर रामबाबू के सीने में लगी गोली निकाल दी, लेकिन उनकी हालत अभी गंभीर है। मूल रूप से आंध्र प्रदेश के निवासी डी. रामबाबू गत 18 तारीख से वहां तैनात थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस वक्त गोली चली थी उस वक्त कांस्टेबल अकेले थे। घटना का कोई चश्मदीद नहीं मिला है। घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दे दी गई है। परिजन और रामबाबू के करीबी दोस्तों से पूछताछ कर घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है।