तीन हजार से ऊपर पहुंचे कंटेनमेंट जोन
दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या लगातार बढ़ रही है। 22 अक्टूबर से लगातार कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ रही है। कंटेनमेंट जोन की संख्या 22 अक्टूबर को 2766 थी वह बढ़कर अब 3047 हो गई है। हालांकि इससे पहले इस माह इस माह कंटेनमेंट जोन घटते बढ़ते रहे हैं। 30 सितंबर को कंटेनमेंट जोन की संख्या 2615 थी। उस हिसाब से अक्टूबर में अब तक 432 कंटेनमेंट जोन बढ़ चुके हैं।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली में कंटेनमेंट (हॉटस्पॉट) जोन की संख्या 22 अक्टूबर से लगातार बढ़ रही है। 22 को यह संख्या 2,766 थी, जो बढ़कर 3,047 हो गई है। यानी पिछले छह दिनों में 281 कंटेनमेंट जोन बढ़ गए हैं। 30 सितंबर को कंटेनमेंट जोन की संख्या 2,615 थी। उस हिसाब से अक्टूबर में अब तक 432 कंटेनमेंट जोन बढ़ चुके हैं। त्योहारी सीजन के चलते सरकार को चिता सता रही है कि कहीं ज्यादा इलाके कोरोना से प्रभावित न हो जाएं, इसलिए कंटेनमेंट जोन बढ़ाने पर जोर है।
राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पूर्वी जिले में छह दिन में एक भी कंटेनमेंट जोन नहीं बढ़ा है। यहां अब भी 82 जोन ही हैं, जबकि मध्य जिले में 16, पूर्वी जिले में 21, शाहदरा में केवल चार, दक्षिण जिले में 29, दक्षिण पूर्व में 103, पश्चिमी जिले में 22, उत्तर-पश्चिम में तीन, नई दिल्ली में 67 और उत्तरी दिल्ली जिले में 28 कंटेनमेंट जोन बढ़े हैं। अब तक दिल्ली के सभी 11 जिलों में 6,657 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। इसमें से 3610 को डी-कंटेन यानी कोरोना मुक्त कर दिया गया है।
जिला और कंटेनमेंट जोन की संख्या
जिला- 22 अक्टूबर 28 अक्टूबर
उत्तरी-143-171
नई दिल्ली-238-275
उत्तर-पश्चिमी-243-246
दक्षिण-पश्चिमी-502-558
पश्चिमी-311-333
दक्षिण पूर्वी-150-247
दक्षिण- 476-505
शाहदरा-194-198
पूर्वी-144-165
उत्तर पूर्वी-82-82
मध्य-283-267