विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली को पुलिस की हरी झंडी, मगर CEC के खिलाफ होने वाले 'जन-महाभियोग' पर पाबंदी

Published: Tue, 27 Oct 2026 02:12 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2026 02:20 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को रामलीला मैदान में महारैली आयोजित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि, मुख्य चुनाव आयुक्त ...और पढ़ें

रामलीला मैदान में चल रही तैयारी। एएनआई

रामलीला मैदान में चल रही तैयारी। एएनआई

HighLights

  1. कांग्रेस को रामलीला मैदान में रैली की अनुमति मिली।

  2. CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग को मंजूरी नहीं।

  3. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से फैसला लिया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रतीकात्मक 'जन-महाभियोग' कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस ने अभी अनुमति नहीं दी है।

दिल्ली पुलिस इस पर विचार ही कर रही है। कांग्रेस की ओर से इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए तीन नवंबर तक की अनुमति मांगी गई थी।

30 अक्टूबर को अशोका होटल में था कार्यक्रम

पार्टी का उद्देश्य 30 अक्टूबर को अशोका होटल में यह सांकेतिक महाभियोग कार्यक्रम आयोजित करना और एक नवंबर को रामलीला मैदान में महारैली करना था।

अशोका होटल में तो अभी अनुमति नहीं दी गई है लेकिन रामलीला मैदान में रैली के लिए अनुमति दे दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा कारणों और कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस हर कदम उठा रही है।

यह भी पढ़ें- CTI को दिल्ली में महारैली से 10 हजार करोड़ के नुकसान का डर, राहुल गांधी को व्यापारियों ने फिर लिखी चिट्ठी