Move to Jagran APP

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- केंद्र सरकार प्रत्येक मोर्चे पर हुई विफल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि रोजगार देने, आर्थिक स्थिति, भ्रष्टाचार, महंगाई, महिला सुरक्षा, किसान सहित हर मोर्चे पर इस सरकार से लोगों को निराशा मिली है।

By Edited By: Published: Sat, 26 May 2018 09:17 PM (IST)Updated: Mon, 28 May 2018 08:44 AM (IST)
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- केंद्र सरकार प्रत्येक मोर्चे पर हुई विफल
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- केंद्र सरकार प्रत्येक मोर्चे पर हुई विफल

नई दिल्ली (जेएनएन)। केंद्र की मोदी सरकार के चार साल पूरे होने को कांग्रेस ने विश्वासघात दिवस के रूप में मनाकर सरकार को प्रत्येक मोर्चे पर विफल करार दिया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 'विश्वासघात, 4 सालों में सिर्फ बात ही बात' नाम से बुकलेट जारी किया। इसमें आंकड़ों के माध्यम से सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की गई है।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि रोजगार देने, आर्थिक स्थिति, भ्रष्टाचार, महंगाई, महिला सुरक्षा, किसान सहित हर मोर्चे पर इस सरकार से लोगों को निराशा मिली है। सरकार ने प्रत्येक वर्ष दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। नौकरी देना तो दूर, लोगों की नौकरी ही चली गई।

नोटबंदी के दौरान 15 लाख लोगों की नौकरी गई है। भ्रष्टाचार दूर करने की बात करने वाली सरकार कांग्रेस के समय बनाया गया लोकपाल कानून को अब तक लागू नहीं कर सकी है। बैंकों में भ्रष्टाचार जिस तरह से हुआ है, उससे आम आदमी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उससे लग रहा है कि बैंकों में भी उसका पैसा सुरक्षित नहीं है।

मध्य प्रदेश का व्यापम घोटाला, छत्तीसगढ़ में राशन वितरण घोटाला होने के साथ ही भ्रष्टाचार में कई भाजपा नेताओं के नाम आए हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम व्यक्ति त्रस्त है। पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार इससे कमाई कर रही है और तेल कंपनियों को फायदा पहुंचा रही है।

उसे आम आदमी की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है। लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं हुए इसलिए कांग्रेस इसे विश्वासघात कह रही है। शाम के समय कांग्रेस ने माकन के नेतृत्व में संसद मार्ग पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी जय सिंह रोड से नारेबाजी करते हुए संसद मार्ग पहुंचे। संसद मार्ग थाने पर पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। वहीं, रायसीना रोड पर यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.