Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विवादित ट्वीट पर केजरीवाल के खिलाफ शिकायत

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 01 Oct 2018 08:10 PM (IST)

    -विवेक तिवारी हत्या पर किया था विवादित ट्वीट -पुलिस मुकदमा को लेकर विशेषज्ञों से ले रही का ...और पढ़ें

    Hero Image
    विवादित ट्वीट पर केजरीवाल के खिलाफ शिकायत

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

    लखनऊ में पुलिस कांस्टेबल की गोली से मारे गए विवेक तिवारी मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल के विवादित ट्वीट की जहां देश भर में आलोचना हो रही है। वहीं इस मामले में वह अब कानूनी पचड़े में भी पड़ सकते हैं। केजरीवाल के ट्वीट को संप्रदायिक सद्भावना बिगाड़ने वाला बताकर दिल्ली भाजपा प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने केजरीवाल के खिलाफ तिलक मार्ग थाने में शिकायत दी है। पुलिस इस संबंध में विशेषज्ञों से कानूनी सलाह ले रही है कि क्या शिकायत के आधार पर मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। यदि मुकदमा दर्ज हो तो धारा कौन सी लगाई जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट कर इसे मामले को धार्मिक रंग देने की कोशिश की थी। इस ट्वीट के विरोध में भाजपा प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय ने सोमवार को तिलक मार्ग थाने में मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की लिखित शिकायत दी। तीन पेज की दी गई शिकायत में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल ने विवेक तिवारी की हत्या को हथियार बनाते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा था कि भाजपा हिंदुओं की हितैषी नहीं है। ऐसा कर मुख्यमंत्री ने धर्म के आधार पर शत्रुता बढ़ाने का काम किया है। अश्विनी कुमार ने केजरीवाल के ट्वीट को सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाला बताकर उनके खिलाफ इनफॉरमेशन एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। तिलक मार्ग थाना पुलिस शिकायत लेकर सभी पहलुओं में मामले की जांच में जुट गई है।