Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • delhi-ncr
  • new-delhi-city
LIVE BLOG

CJP Protest Delhi Highlights: कॉकरोच जनता पार्टी के सभी नेता जंतर-मंतर से रवाना, पुलिस ने सीटी बजाकर खाली कराया धरनास्थल

कॉकरेच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंचे और समर्थकों को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए बुलाया था जो काफी शांतिपूर्ण ही रहा और शाम 4 बजे से पहले ही खत्म हो गया।

By Pooja Tripathi Sat, 06 Jun 2026 04:18 PM (GMT+05:30)
मंच से सोनम वांगचुक बोलते हुए। चंद्रप्रकाश मिश्रा, जागरण

मंच से सोनम वांगचुक बोलते हुए। चंद्रप्रकाश मिश्रा, जागरण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने घोषणा की है कि दिल्ली पुलिस ने शनिवा सुबह उनके प्रस्तावित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए अनुमति दे दी। सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर करते हुए पार्टी ने कहा था कि अब समर्थक सीधे धरना स्थल पर जा सकते हैं। उन्हें अब संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं है, जैसा कि पहले दिल्ली पहुंचने के बाद उनकी पहली मंजिल तय की गई थी। 

घोषणा के साथ दिए गए राजनीतिक संदेश में CJP ने लिखा, 'दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर protest की अनुमति दे दी है। अब हम सीधे जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो सकते हैं, और पहले की योजना के अनुसार संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं है।' पार्टी ने यह भी लिखा है, 'Cockroaches aa rahe hain, Dharmendra Pradhan jaa rahe hain।' इसके बाद प्रदर्शन में शामिल होने कई राज्यों से लोग जंतर-मंतर आए और पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। शाम 4 बजे से पहले खत्म भी हो गया

6 Jun 20264:18:32 PM

खाली कराया गया जंतर-मंतर

अभिजीत दीपके समेत सीजेपी से जुड़े संगठनकर्ताओं जंतर मंतर से निकलने के बाद पुलिस ने माइक से प्रदर्शन को खत्म करने की घोषणा की। पुलिस ने लोगों को बताया कि अब प्रदर्शन खत्म हो गया है, सभी लोग जंतर-मंतर खाली कर दें। पुलिस सीटी बजाकर जंतर-मंतर खाली करा रही है।

...और सीटी बजाकर खाली कराया गया जंतर-मंतर #JantarMantar #CocroachJantaParty @Cockroachisback pic.twitter.com/Ma72SaAFvD

— POOJA TRIPATHI (@shalki_pj) June 6, 2026
6 Jun 20263:16:04 PM

मंच से खोए मोबाइल को लेकर हो रही अनाउंसमेंट

प्रदर्शनस्थल पर कई मोबाइल खो गए हैं जिनको लेकर मेंच से घोषणा हो रही है।

6 Jun 20262:32:36 PM

जनप्रतिनिधियों के बच्चे सरकारी स्कूल में हों-वांगचुक

blog images

जब से सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पहुंचे हैं, रह-रहकर उनके समर्थन में नारे लग रहे हैं। लोग 'एजुकेशन मिनिस्टर कैसा हो सोनम वांगचुक जैसा हो' के नारे लगा रहे हैं। इस पर भी सोनम वांगचुक ने लोगों को रोका और कहा, सोनम ने कहा कि मेरी कोई इच्छा नहीं है। युवा आगे आएं। विकसित भारत के कारखाने गांव के विद्यालय हैं। जो भी जन प्रतिनिधि है उनके बच्चे सरकारी स्कूल में हों। सिस्टम में बदलाव तब आएगा जब उनके बच्चे प्राइवेट स्कूल में नहीं सरकारी स्कूल में हों।

6 Jun 20262:19:12 PM

आंदोलन आगे कैसे ले जाना है इस पर चर्चा करेंगे- वांगचुक

सोनम वांगचुक ने आगे कहा, 'सरकार के निर्णय से हम खुश हैं क्योंकि लोग कहते थे ऐसा होने नहीं देंगे। एजुकेशन का सवाल उठाया है तो क्यों न उठाएं।हमें उम्मीद है कि सरकार सही कदम उठाएगी। आने वाले दिनों में जो हम मांग कर रहे हैं पूरा हो। आगे इसे कैसे ले जाना है इस पर चर्चा करेंगे।'

6 Jun 20262:17:15 PM

इस्तीफे की बात हो रही लेकिन जिम्मेदारी की बात हो- वांगचुक

सोनम वांगचुक ने मंच से लोगों को संबोधित किया और कहा, आज हमने शांतिपूर्वक अपनी बात रखी है। सरकार ने कॉकरोच को पनपने दिया है। शिक्षा का यह मुद्दा आपने चुना है। यह प्रदर्शन नहीं आग्रह करने आए हैं। आगे भी हमें उम्मीद है सरकार सकारात्मक काम करेगी। इस्तीफे की बात हो रही है, लेकिन जिम्मेदारी की बात हो।

6 Jun 20262:11:45 PM

AAP के कुछ पार्षद पहुंचे जंतर-मंतर

blog images

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में कुछ आम आदमी पार्टी के पार्षद भी पहुंचे हैं।

6 Jun 20262:07:22 PM

जंतर-मंतर पहुंचे सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक जंतर-मतर पहुंच चुके हैं। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने के लिए सरकार का धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा, 'मैं सभी के लिए सद्भावना का संदेश लेकर आया हूं। सरकार का धन्यवाद है कि शांति पूर्वक प्रदर्शन करने की अनुमति दी।'

6 Jun 20261:56:17 PM

शाम 4.30 बजे से जंतर-मंतर कराया जाएगा खाली

सूत्रों के अनुसार, पुलिस 4:30 बजे से प्रदर्शनकारियों को उठाना शुरू करेगी क्योंकि प्रदर्शन के लिए पांच बजे तक की ही इजाजत है।

6 Jun 20261:52:00 PM

दो गुटों में हुई बहस

जंतर-मंतर पर दो गुटों में बहस हो गई, जिसके बाद डीसीपी मामले को सुलझाने में लगे हैं। गौरतलब है कि कुछ लोग आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे तो कुछ अन्य लोगों ने उन्हें मना किया जिसमें बहस बढ़ गई तो डीसीपी को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।

6 Jun 20261:45:15 PM

रास्ते में हैं सोनम वांगचुक

blog images

सोनम वांगचुक कुछ देर में जंतर-मंतर पहुंचने वाले हैं। खबर है कि वह रास्ते में हैं और कभी भी प्रदर्शनस्थल पहुंच सकते हैं।

6 Jun 20261:12:58 PM

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लग रहे नारे

blog images

सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके समेत सभी नेता मंच पर पहुंच गए हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लग रहे हैं।

cjp protest

6 Jun 202612:55:24 PM

प्रदर्शन को लेकर बांटे जा रहे पर्चे

blog images

कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिंदी-इंग्लिश में पर्चा बांटा जा रहा है, जिसमें प्रदर्शन क्यों हो रहा है उसका उद्देश्य आदि लिखा हुआ है।

6 Jun 202612:52:15 PM

मंच पर बैठे प्रदर्शन को लीड कर रहे लोग

blog images

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लीड कर रहे नेताओं के लिए मंच बनाया गया, जहां वो लोग बैठ चुके हैं। इसके साथ ही प्रदर्शनकारी भी मंच के आसपास आ रहे हैं।

cjp protest

जहां मंच बनाया गया वहां पर आंदोलन के नेता बैठ गए हैं।

6 Jun 202612:35:45 PM

कई राज्यों से जंतर-मंतर पहुंचे लोग

blog images

कई लोग उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब से भी जंतर-मंतर पहुंचे हैं। यह सभी खुद को छात्र बता रहे हैं और इनकी मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।

cjp protest

अक्षय बुलंदशहर से आए हैं। बदहाल शिक्षा व्यवस्था में बदलाव होना चाहिए।

cjp protest

6 Jun 202611:56:27 AM

अनोखे पोस्टर्स के साथ पहुंचे प्रदर्शनकारी

blog images

प्रदर्शनकारियों ने अपनी बात को पोस्टर्स के जरिए सामने रखने की कोशिश की है। बड़े ही क्रिएटिव तरीके से लोगों ने अपनी बात कागज पर उकेरी है। 

jantar mantar

cjp protest

6 Jun 202611:15:06 AM

ड्रोन से रखी जा रही नजर

blog images

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है।

6 Jun 202611:10:01 AM

भारी संख्या में पहुंच रहे लोग

blog images

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

6 Jun 202611:08:45 AM

जंतर-मंतर पर जांच के बाद हो रही एंट्री

blog images

दिल्ली पुलिस प्रदर्शन को लेकर काफी सतर्क है। यहां किसी भी तरह की अराजकता से बचने के लिए सबको जांच के बाद ही एंट्री दी जा रही है।

6 Jun 202610:57:57 AM

जंतर-मंतर और पार्लियामेंट थाने पर भारी सुरक्षा बल तैनात

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना के चलते जंतर-मंतर पर शुक्रवार से ही भारी पुलिस बल तैनात हैं। इसके साथ ही पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर भी भारी सुरक्षाबल तैनात हैं। इनमें रैपिड एक्शन फोर्स भी शामिल है।

6 Jun 202610:47:07 AM

सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे जंतर-मंतर

blog images

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के लिए जंतर-मंतर पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

6 Jun 202610:31:33 AM

अभिजीत ने एयरपोर्ट पर रखी थी VIP एग्जिट की मांग

अभिजीत दिपके जब दिल्ली में लैंड हुए तो उन्होंने एयरपोर्ट से बाहर आने के लिए वीआईपी एग्जिट की मांग की थी और ये भी कहा कि उनकी कार वीआईपी एग्जिट पर मंगा दी जाए। सूत्रों के अनुसार इसे लेकर सीजेपी के प्रतिनिधियों ने जीएमआर ऑफिशियल्स से 30 मिनट तक बात की। 30 मिनट की बातचीत के बीच में दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ ने भी हस्तक्षेप किया और दिपके की डिमांड को ठुकरा दिया गया। अभिजीत जो दिल्ली बिना किसी लगेज के पहुंचे हैं वह अंत में नॉर्मल रूट से बाहर आए।

6 Jun 202610:12:26 AM

एयरपोर्ट से निकले तो हाथ में थी डॉ. बीआर आंबेडकर की किताब

अभिजीत दिपके आज जब आईजीआई एयरपोर्ट से बाहर आए तो उनके हाथ में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की किताब थी। एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त उन्होंने हाथ ऊपर कर वह किताब दिखाई और वहां से निकल गए।

6 Jun 202610:07:35 AM

समर्थकों से तिरंगा झंडा, किताबें और फूल लेकर आने की अपील

पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने समर्थकों से अपील की कि वो अपने साथ तिरंगा झंडा, किताबें और फूल लेकर आएं। साथ ही अपने परिवार को भी साथ लाएं। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री जी, आपके शिक्षा मंत्री नाकाबिल हैं। उनके कारण हमारी शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। इतने पेपर लीक हुए हैं। करोड़ों बच्चे परेशान हैं। कई ने सुसाइड कर लिया है। मोदी जी, प्लीज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कीजिए और लोकतंत्र में हमारा विश्वास कायम कीजिए।'

6 Jun 202610:09:24 AM

कॉकरोच जनता पार्टी को आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन की मिली अनुमति

दिल्ली पुलिस ने काकरोच जनता पार्टी को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति दी। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था नीरज ठाकुर ने इसकी पुष्टि की। परीक्षा विवादों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और सिस्टम में सुधार की मांग को लेकर आज अभिजीत दिपके के नेतृत्व में पार्टी से जुड़े लोग जंतर मंतर पर जुटेंगे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us