AI क्लासरूम से कौशल लैब तक... दिल्ली सरकार ने लॉन्च की 75 सरकारी स्कूलों में 'सीएम श्री स्कूल'
दिल्ली में 'सीएम श्री स्कूल' परियोजना का शुभारंभ हुआ, जिसमें 75 सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक सुविधाएं लागू की गईं। केंद्रीय ...और पढ़ें
-1771346348833_m.webp)
दिल्ली में 'सीएम श्री स्कूल' परियोजना का शुभारंभ हुआ, जिसमें 75 सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक सुविधाएं लागू की गईं। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली की स्कूली शिक्षा के इतिहास में आज का दिन एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज सरोजिनी नगर में 'सीएम श्री स्कूल' (CM SHRI School) का उद्घाटन किया। इसी के साथ दिल्ली के 75 सरकारी स्कूलों में 'CM SHRI Schools Project' को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है। इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली के शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद ने की।
विकसित भारत 2047 की नींव
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने इस बात पर जोर दिया कि सीएम श्री स्कूल केवल शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि 'विकसित भारत 2047' के विजन को साकार करने वाले केंद्र हैं।
इन स्कूलों की तीन मुख्य स्तंभों पर परिकल्पना
- ज्ञान (Knowledge): शैक्षणिक उत्कृष्टता।
- कौशल (Skill): आधुनिक युग की जरूरतों के अनुसार हुनर।
- मानवीय दृष्टिकोण (Humanistic Approach): समाज के प्रति संवेदनशीलता।
शिक्षा को 'स्मार्ट' बनाएंगे ये 8 मुख्य घटक
सीएम श्री स्कूल प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली के चयनित स्कूलों में आज से आठ अत्याधुनिक सुविधाएं एक साथ लागू की जा रही हैं:
- AI आधारित Smart क्लासरूम: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए पढ़ाई को इंटरएक्टिव बनाया जाएगा।
- Career Counselling Lab: छात्रों को भविष्य के करियर चुनने में विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलेगा।
- ICT Lab एवं Digital Library: तकनीक और ई-बुक्स के माध्यम से ज्ञान का विस्तार।
- मल्टी-सेक्टोरल कौशल Lab: विभिन्न उद्योगों से जुड़े कौशल का प्रशिक्षण।
- Language Lab: संचार कौशल और भाषा पर पकड़ मजबूत करने के लिए।
- समावेशी शिक्षा संसाधन कक्ष: दिव्यांग और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं।
- CM Shri Digital Portal: प्रतियोगी परीक्षाओं (JEE, NEET आदि) की तैयारी के लिए वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म।
प्रधानमंत्री के विजन को मिली गति
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के निरंतर मार्गदर्शन में दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था अब पूरी तरह आधुनिक और 'स्मार्ट' स्वरूप ले रही है। शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद ने कहा कि इन स्कूलों के माध्यम से दिल्ली के बच्चों को वैश्विक स्तर की सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकेंगे।
