सीएम रेखा गुप्ता ने किया मुखर्जी नगर का दौरा, छात्रों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुखर्जी नगर का दौरा कर प्रतियोगी छात्रों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं ...और पढ़ें

डिजिटल टीम , नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रमुख केंद्र मुखर्जी नगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यहां रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और इलाके की बुनियादी सुविधाओं का जमीनी स्तर पर जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने मुखर्जी नगर स्थित विभिन्न पुस्तकालयों (लाइब्रेरी), सार्वजनिक शौचालयों और अन्य नागरिक सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। संवाद के दौरान छात्रों ने पढ़ाई, सुरक्षा और रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी अपनी मुख्य परेशानियां मुख्यमंत्री के सामने रखीं।
On my way from the Secretariat, Mukherjee Nagar was my next stop! Met students, heard their concerns and headed straight out to inspect libraries, washrooms and civic facilities. Officials were directed to act swiftly and resolve the issues. Our youth are giving their all to build their future. We will give our all to ensure they have the facilities, opportunities and support they deserve. #ViksitDelhi
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 13, 2026
छात्रों की शिकायतें सुनने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को इन समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें बेहतर सुविधाएं, नए अवसर और हर आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सरकार का मुख्य लक्ष्य है कि देश के कोने-कोने से दिल्ली आने वाले छात्रों को अपनी तैयारी के लिए एक सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिल सके।
