मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में शिक्षा और महिला सुरक्षा को दी नई दिशा, स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग का ऐलान
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द्वारका और ओखला में शिक्षा और कौशल विकास से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही, ...और पढ़ें

HighLights
द्वारका-ओखला में शिक्षा परियोजनाओं का उद्घाटन, कौशल विकास पर जोर।
महिला सुरक्षा हेतु 'स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग' योजना की घोषणा।
कॉलेज प्रशासन को छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा के स्तर को विश्वस्तरीय बनाने और महिला सुरक्षा को पुख्ता करने की दिशा में दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द्वारका और ओखला क्षेत्रों में शिक्षा से जुड़ी कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के शुरू होने से दिल्ली में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और आधुनिक बुनियादी ढांचे को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के विजन को धरातल पर उतारते हुए दिल्ली सरकार युवाओं के उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, क्षेत्र के विधायक संदीप सहरावत सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
