सीएम रेखा गुप्ता ने ‘युवा संगम’ कार्यक्रम में तमिलनाडु के विद्यार्थियों से किया संवाद, सांस्कृतिक एकता पर दिया जोर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में 'युवा संगम फेज-7' कार्यक्रम में तमिलनाडु के छात्रों से संवाद किया। उन्होंने सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने पर जोर दिया।
-1793183256790_m.webp)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी दिल्ली में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत आयोजित ‘युवा संगम फेज-7’ छात्र विनिमय (Student Exchange) कार्यक्रम में शिरकत की। इस विशेष अवसर पर उन्होंने तमिलनाडु से आए विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सीधा संवाद किया और उनके अनुभव जाने।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देश की विविधता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच आपसी समझ, सौहार्द और वैचारिक जुड़ाव को मजबूत करने में ऐसे कार्यक्रम बेहद अहम भूमिका निभाते हैं।
Vanakkam! Welcome to Delhi, my young friends! It was a pleasure interacting with 48 students and 5 teachers from the Central University of Tamil Nadu at the Delhi Secretariat under Phase 7 of Yuva Sangam, part of ‘Ek Bharat, Shreshtha Bharat’. From the timeless charm of Old Delhi and its irresistible flavours to the energy of its bustling streets, the grandeur of its historical monuments and the promise of a modern, innovative capital, there is so much of Dilli waiting for you all to explore and experience. Explore Dilli. Experience Dilli. Make friends in Dilli. And take a little Dilli home in your hearts! #YuvaSangam
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 28, 2026
उन्होंने राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने के लिए युवाओं को एक-दूसरे की संस्कृति, भाषा और रहन-सहन को करीब से जानने के लिए प्रेरित किया। 'युवा संगम' कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के विद्यार्थियों ने भी मुख्यमंत्री के साथ अपने विचार साझा किए और उत्तर भारत की संस्कृति को करीब से अनुभव करने को लेकर उत्साह जताया।
बता दें कि भारत सरकार की ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों के बीच पारस्परिक संपर्क को बढ़ावा देना और देश की साझा पहचान एवं अखंडता को और अधिक मजबूत करना है।
