सीएम रेखा गुप्ता ने किया दीपावली बाजार 2026 का उद्घाटन, दृष्टिबाधितों के साथ बिताए आत्मीय पल
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन द्वारा आयोजित 'दीपावली बाजार 2026' का उद्घाटन किया, जहाँ उन्होंने दृष्टिबाधित सदस्यों से ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन द्वारा आयोजित 'दीपावली बाजार 2026' का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने न केवल बाजार में लगाए गए स्टॉल्स का जायजा लिया, बल्कि संस्था के दृष्टिबाधित सदस्यों के साथ भोजन कर उनसे आत्मीय संवाद भी किया।
यह दीपावली बाजार दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए एक विशेष मंच है, जहां वे अपने हाथों से बनाए गए उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह बाजार समावेशिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने बताया कि इस बाजार से होने वाली आय का उपयोग संस्था द्वारा दृष्टिबाधित बच्चों और युवाओं की निःशुल्क शिक्षा तथा उनके व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। यह एक नेक कार्य है, जो इन विशेष बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद करेगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक लगने वाले इस दीपावली बाजार में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और हस्तनिर्मित उत्पाद खरीदकर इस सराहनीय पहल का समर्थन करें। उनकी इस अपील का उद्देश्य समाज में इन विशेष प्रतिभाशाली व्यक्तियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
आप सभी से अपील करती हूं कि इस दीपावली, हमारी खरीदारी किसी के जीवन में आत्मनिर्भरता का उजाला लेकर आए। आज ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘दिवाली बाजार 2026’ का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिला। यह कितना सुंदर प्रयास है कि यहां दृष्टिबाधित भाई-बहनों सहित विभिन्न संस्थाओं को अपने बनाए उत्पाद बेचने का अवसर मिल रहा है और इससे होने वाली आय दृष्टिबाधित बच्चों एवं युवाओं की निःशुल्क शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण में उपयोग की जाएगी। आप सभी से आग्रह है कि 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक इस बाजार में अवश्य आएं, खरीदारी करें और इस नेक प्रयास को प्रोत्साहित करें। ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन को हृदय से साधुवाद। #Diwali2026
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 30, 2026
