सीएम रेखा गुप्ता ने 'श्रमिक पोषण संवाद' में महिला श्रमिकों को बांटी पोषण किट, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'श्रमिक पोषण संवाद' में महिला श्रमिकों से संवाद कर पोषण किट बांटीं। उन्होंने दिल्ली सरकार की महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
-1792066201632_m.webp)
HighLights
सीएम रेखा गुप्ता ने महिला श्रमिकों से सीधा संवाद किया।
राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया किशोर राहतकर भी मौजूद रहीं।
दिल्ली सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर जोर दिया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर राहतकर के साथ 'श्रमिक पोषण संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला श्रमिकों से सीधा संवाद कर उनका हाल जाना और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण किट वितरित कीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं और उनके परिवारों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने सरकार की प्रमुख पहलों का जिक्र करते हुए बताया कि 'पालना घर', 'अटल कैंटीन', 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' और 'पिंक सहेली कार्ड' जैसी अहम योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को हर स्तर पर संबल प्रदान किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता भी उपस्थित रहीं।
आज दिल्ली महिला आयोग द्वारा आयोजित ‘श्रमिक पोषण संवाद’ में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर जी, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता जी एवं महिला आयोग के सभी सदस्यों के साथ अपनी कर्मयोगिनी बहनों से आत्मीय बातचीत की और उन्हें पोषण किट वितरित कीं। दिल्ली के निर्माण में हमारी श्रमिक बहनों का परिश्रम, सेवाभाव और समर्पण अमूल्य है। हमारी सरकार पालना घर, अटल कैंटीन, दिल्ली लक्ष्मी योजना और पिंक सहेली कार्ड जैसी सुविधाओं के माध्यम से उनका जीवन आसान बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनकी प्रगति और उनके परिवारों की खुशहाली के लिए हमारी सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। इस सार्थक आयोजन के लिए दिल्ली महिला आयोग को हार्दिक साधुवाद। @VijayaRahatkar @LataGuptabjp #ViksitDelhi
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 15, 2026
