Move to Jagran APP

केजरीवाल ने मनोहर लाल पर साधा निशाना

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : लड़कियों के साथ हो रहे दुष्कर्म के मामले पर हरियाणा के मुख्यमंत्री

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 09:16 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 09:16 PM (IST)
केजरीवाल ने मनोहर लाल पर साधा निशाना
केजरीवाल ने मनोहर लाल पर साधा निशाना

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : लड़कियों के साथ हो रहे दुष्कर्म के मामले पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दिए गए बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री लड़कियों के बारे में ऐसा सोचेगा उस प्रदेश का क्या होगा।

loksabha election banner

मनोहर लाल ने बयान दिया था कि आपसी अनबन पर दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज कराई जाती है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर मनोहर लाल की आलोचना करते हुए कहा कि सीएम साहिब दुष्कर्म को जस्टिफाई कर रहे हैं। यही कारण है कि हरियाणा में दुष्कर्म बढ़ रहे हैं और दुष्कर्मी खुले में घूम रहे हैं। इसके बाद केजरीवाल ने दूसरा ट्वीट कर कहा कि इसे लेकर हरियाणा की महिलाओं में रोष है।

भाजपा की मनोदशा दिखाता है यह बयान : बाल्यान

आम आदमी पार्टी के हरियाणा राज्य के सह प्रभारी व उत्तम नगर से विधायक नरेश बाल्यान ने कहा है कि दुष्कर्म के मामलों में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का लड़कियों के प्रति यह बयान उनकी और भाजपा की मनोदशा दर्शाता है। संस्कारों की बात करने वाली भाजपा के मुख्यमंत्री लड़कियों और महिलाओं का सम्मान करना भी नहीं जानते। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग भाजपा और मनोहर लाल को समझ चुके हैं कि भाजपा की कथनी और करनी में कितना अंतर है। भाजपा से हरियाणा की जनता अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल और भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस कदर डर गई है कि उन्हें हरियाणा में डिस्पेंसरी को देखने नहीं जाने दिया गया। दिल्ली आकर मोहल्ला क्लीनिक देखने के बयान पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जब मनोहर लाल को दिल्ली आमंत्रित किया तो वह मुकर गए और दिल्ली नहीं आए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता समझ चुकी है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल की पार्टी मंदिर मस्जिद की नहीं बल्कि अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक, स्कूल, कालेज व बिजली पानी उपलब्ध कराने की राजनीति करती है।

मनोहर लाल ने ये कहा था

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को कहा था कि दुष्कर्म और छेड़छाड़ की 80 से 90 फीसद घटनाएं जानकारों के बीच होती हैं। लंबे समय तक एक साथ घूमते हैं। जिस दिन अनबन हो जाती है तो उस दिन एफआइआर दर्ज करवा देते हैं कि इसने मेरे साथ दुष्कर्म किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.