Move to Jagran APP

Delhi: जीजा की गंदी नीयत नहीं भांप सकी छात्रा; शादी की मंशा से ले गया अनजान जगह, 16 दिनों तक किया दुष्कर्म

हर्ष विहार थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि जीजा ने 16 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी को कुछ न बताए इसलिए उसे जान से मारने की धमकी देता था।

By Jagran NewsEdited By: Abhi MalviyaPublished: Sat, 03 Jun 2023 11:57 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jun 2023 12:04 AM (IST)
Delhi: जीजा की गंदी नीयत नहीं भांप सकी छात्रा; शादी की मंशा से ले गया अनजान जगह, 16 दिनों तक किया दुष्कर्म
पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।

पूर्वी दिल्ली, जागरण संवाददाता। हर्ष विहार थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि जीजा ने 16 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी को कुछ न बताए, इसलिए उसे जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। आरोपित फरार है।

loksabha election banner

जान से मारने की दी धमकी

पुलिस ने बताया कि सात मई को 19 वर्षीय पीड़िता का जीजा उनके घर आया था। इस बीच उसके माता-पिता और भाई किसी काम से घर से बाहर चले गए। उसी दौरान जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने माता-पिता से शिकायत करने की बात कही तो आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

अनजान जगह पर किया दुष्कर्म

इसके बाद 10 मई को आरोपित फिर अपने ससुराल आया। पीड़िता घर पर अकेली थी। आरोपित उसे जबरदस्ती घर से बाहर घुमाने ले गया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित ने चाकू दिखाकर डराया। फिर एक अनजान जगह ले जाकर 10 मई से 26 मई तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

शादी करने की थी मंशा

पुलिस ने बताया 26 मई को आरोपित उसे अपने साथ लेकर शादी करने ले जा रहा था। इस दौरान पीड़िता ने किसी के फोन से अपने पिता को फोन कर दिया। पिता वहां पहुंचे और आरोपित को पकड़ लिया, लेकिन थोड़ी ही देर में वह छूट कर भाग निकला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.