दीपके को नोटिस, CP पार्क बंद और शाम 5 बजे का आह्वान.... CJP के 'तिरंगा मार्च' का क्या होगा?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज दिल्ली के कनॉट प्लेस और सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च का आह्वान किया है। ...और पढ़ें

तिरंगा मार्च के आह्वान के चलते पुलिस फोर्स तैनात। जागरण
HighLights
CJP ने दिल्ली में तिरंगा मार्च का आह्वान किया।
पुलिस ने कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू की।
सेंट्रल पार्क दो दिनों के लिए बंद किया गया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। CJP Tiranga March Updates: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस और सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च निकालने का आह्वान किया है। सीजेपी के नेताओं ने अपने समर्थकों और आम जनता से शुक्रवार को शाम 5 बजे हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा निकालने के लिए कहा है।
सीजेपी के आह्वान के चलते दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस के आसपास धारा 163 लागू की है। उधर, नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) ने दो दिन (शुक्रवार और शनिवार) के लिए सेंट्रल पार्क बंद रखने की घोषणा की है।
-1792148726229.webp)
वहीं, दिल्ली पुलिस के एक बयान के अनुसार, कुछ चुनिंदा लोगों को उपयुक्त स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने की इजाजत दी जा सकती है। उधर, मार्च की घोषणा करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के ऑफिशियल X अकाउंट से एक पोस्ट डाली गई है।

सीजेपी ने अपनी इस ऑफिशियल पोस्ट में टैगलाइन का इस्तेमाल किया कि 'शुक्रवार की योजनाएं? हमारे पास आपके लिए विचार हैं।'

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार देर रात कहा था कि उन्हें आशंका है कि प्रस्तावित मार्च से पहले दिल्ली पुलिस उन्हें हिरासत में ले सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांचकर्ता उनके आवास पर उन पर नजर रख रहे हैं।
