Delhi CJP Protest News Live: दीपके, सौरभ और रांका कोर्ट से रिहा, गुरुग्राम पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को छोड़ा
Delhi CJP Protest News Live Updates: सीजेपी के आज फिर जंतर-मंतर पर बड़े प्रोटेस्ट के एलान के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार किया था लेकिन, कोर्ट ने तीनों को रिहा कर दिया। पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को छोड़ दिया है। CJP के प्रदर्शन का पल-पल का अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें दैनिक जागरण के साथ-
-1791694804891_m.webp)
अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका कोर्ट से रिहा। AI जनरेटेड
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। CJP Protest Delhi Live: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज रविवार को फिर से जंतर-मंतर पर बड़े प्रोटेस्ट का एलान किया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। नई दिल्ली में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सीजेपी के तीनों बड़े नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को कोर्ट ने रिहा कर दिया है।
क्या बोले पुलिस प्रवक्ता राजीव रंजन?
पुलिस प्रवक्ता राजीव रंजन का कहना है कि शनिवार को पूरी दिल्ली में वामपंथी संगठनों और आम आदमी पार्टी ने भी पूरी ताकत झोंक दी थी। जगह-जगह प्रदर्शन कर पुलिस के कार्यों में बाधा पहुंचाने की कोशिश की थी, जिससे पुलिस को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। अब केवल सीजेपी द्वारा दोबारा कॉल साइन देने से उनसे बेहद आसानी से निपटा जा सकेगा।
CJP Protest LIVE: 50 वकीलों को छोड़ा
शनिवार को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए वकील महमूद प्राचा से जुड़े करीब 50 वकीलों को यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में रखा था। उन्हें शनिवार रात जब छोड़ दिया गया तो वे लोग अपने-अपने घर जाने को तैयार नहीं हुए। उन लोगों ने वहां रहकर प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया। पुलिस ने रात 3 बजे सभी को घर भेज दिया।
Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर छाया सन्नाटा
सीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता सुबह से अभी तक जंतर-मंतर नहीं पहुंचा है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर बैरिकेंडिग कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
कोर्ट ने दीपके, सौरभ और रांका को किया रिहा
दिल्ली पुलिस द्वारा सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक आशुतोष रांका और नेता सौरव दास को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन स्थित कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया, जहां से उनकी रिहाई के आदेश दिए गए।
आज फिर जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट का एलान
सीजेपी के तीनों शीर्ष नेताओं को शनिवार को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिए जाने पर सीजेपी ने देर रात अपने समर्थकों को रविवार को भी जंतर-मंतर आने का कॉल साइन दिया था।
अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका गिरफ्तार
CJP के तीनों बड़े नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस भी दर्ज किया।
यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम पुलिस ने छोड़ा
यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में लिया था। पूरे दिन हिरासत में रहने के बाद देर रात उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन जंतर-मंतर जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
