'अब डेट और टाइम पुलिस ही तय करे...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर CJP ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी रणनीति बदल दी है।
HighLights
CJP को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली।
पार्टी ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस को प्रदर्शन की तारीख और समय तय करने को कहा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी स्ट्रैटेजी बदल ली है। पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने आज बताया कि अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति के लिए वो क्या करेंगे।
सौरव दास से मीडिया ने पूछा कि अब आपका आगे का कदम क्या होगा तो वो बोले, ' देखिए पीसफुल प्रोटेस्ट सांविधानिक अधिकार है। लोग कर भी रहे हैं ऑलरेडी...लोग करेंगे भी। पुलिस की हमेशा शिकायत रहती है कि 10 दिन पहले आइए 10 10 दिन पहले आइए।'
'हमने उन्हें 24 घंटे दिए'
सौरव ने आगे कहा, 'अब हम बोल रहे हैं आपके पास च्वॉइस है, हमने उन पर छोड़ा है कि आप डेट और टाइम बताइए इस बार। हम पूरा उनपर छोड़ रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि वो मामले को लंबित करके रखें। हम उन्हें 24 घंटे का अल्टीमेटम दे रहे हैं।'
#WATCH | Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) Chief Spokesperson Saurav Das says, "Police tells everyone to approach them 10 days in advance. We are now saying that they have the choice to tell us the date and time (for protest at Jantar Mantar). We are giving them 24-hour ultimatum."
— ANI (@ANI) October 12, 2026
