विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सुप्रीम कोर्ट का सबसे ज्यादा बोझ उठाता है दिल्ली HC', 60वें स्थापना दिवस पर CJI सूर्य कांत ने बांधे तारीफों के पुल

Published: Fri, 30 Oct 2026 04:05 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2026 04:40 PM (IST)

CJI सूर्यकांत ने दिल्ली हाई कोर्ट के 60वें स्थापना दिवस पर कहा कि कानून के मौन होने पर संविधान को हमारा मार्गदर्शन करना चाहिए।

चीफ जस्टिस सूर्य कांत।

चीफ जस्टिस सूर्य कांत।

HighLights

  1. CJI ने दिल्ली हाई कोर्ट के 60वें स्थापना दिवस पर संबोधन दिया।

  2. कहा, कानून के मौन होने पर संविधान को मार्गदर्शन करना चाहिए।

  3. दिल्ली हाई कोर्ट के विशेष आईपी डिवीजन की ख्याति की प्रशंसा की।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट के 60वें स्थापना दिवस के मौके पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्य कांत ने कहा कि जब कानून मौन हो, तो संविधान को हमारा मार्गदर्शन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसके विशेष आईपी (आईपी) डिवीजन ने अपने फैसलों की गुणवत्ता के लिए देश और विदेश, दोनों जगह ख्याति अर्जित की है। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि मैं तारीफ के तौर पर यह कहूंगा कि सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली हाई कोर्ट के साथ एक खास रिश्ता रहा है।

ऐसा इसलिए नहीं है कि हम पड़ोसी हैं, बल्कि इसलिए है क्योंकि यह कोर्ट सुप्रीम कोर्ट का कहीं ज्यादा बोझ उठाता है, जितना कि कोई अन्य कोर्ट उठाता है। कई बार, जब हमारे सामने कोई मामला लाया जाता है, तो हम वकील को याद दिला देते हैं कि दिल्ली हाई कोर्ट तो बस पास में ही है।

यह भी पढ़ें- 'लंच ब्रेक में हुई दुर्घटना भी नौकरी से जुड़ी मानी जाएगी', दिल्ली HC ने दिए बीमा कंपनी ने मुआवजा देने के निर्देश