विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केंद्रीय सचिवालय बनेगा दिल्ली का सबसे व्यस्त मेट्रो स्टेशन, 4 लाइनों के इंटरचेंज से बढ़ेगी NCR की कनेक्टिविटी

Published: Sat, 03 Oct 2026 07:07 PM (IST)

केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन जल्द ही दिल्ली का पहला चार लाइनों वाला इंटरचेंज स्टेशन बन जाएगा, जिससे एनसीआर शहरों से ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. केंद्रीय सचिवालय बनेगा दिल्ली का पहला चार-लाइन इंटरचेंज स्टेशन।

  2. मेट्रो फेज 5-बी पूरा होने पर मिलेगी यह सुविधा।

  3. दिल्ली-एनसीआर के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी में होगा सुधार।

संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली। आने वाले समय में केंद्रीय सचिवालय राजधानी का सबसे व्यस्त मेट्रो स्टेशन बन जाएगा। वर्तमान में यहां यलो लाइन और ''वायलेट लाइन का इंटरचेंज उपलब्ध है।

मेट्रो फेज 5-बी का काम पूरा होने पर यह राजधानी का पहला ऐसा स्टेशन होगा, जहां चार लाइनों के इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल दिल्ली में, बल्कि एनसीआर के अन्य शहरों के बीच भी मेट्रो कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

वर्तमान में कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन एक मात्र ट्रिपल इंटरचेंज वाला स्टेशन है। यहां रेड, यलो और वायलेट लाइन का इंटरचेंज है। फेज 4 में अभी कई कारिडोर का काम चल रहा है। पिछले वर्ष दिसंबर में फेज 5-ए के अंतर्गत लगभग 16 किलोमीटर लंबाई के तीन कारिडोर आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ, एरोसिटी से आइजीआइ एयरपोर्ट टर्मिनल-1 और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज को स्वीकृति दी गई थी, जिनका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

राजधानी का छठा ट्रिपल इंटरचेंज वाला स्टेशन

इनके बनने के बाद केंद्रीय सचिवालय, लाजपत नगर, आजादपुर, इंद्रलोक और नई दिल्ली में भी ट्रिपल इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इस प्रकार राजधानी में ट्रिपल इंटरचेंज वाले स्टेशनों की संख्या एक से बढ़कर छह हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट अब खुले, न्यू दिल्ली स्टेशन पर इंटरचेंज सुविधा भी बहाल

इसी वर्ष मई में दिल्ली सरकार ने फ़ेज़ 5-बी के अंतर्गत सात कारिडोरों को स्वीकृति दी है। इनमें किशनगढ़–केंद्रीय सचिवालय और जोरबाग–मीठापुर कारिडोर भी शामिल हैं। केंद्रीय सचिवालय-किशनगढ़ कारिडोर का काम वर्ष 2029 तक पूरा किया जाना है।

इससे केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर नए कारिडोर के साथ-साथ वायलेट लाइन (कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह), यलो लाइन (समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम) और मजेंटा लाइन (नोएडा बाटेनिकल गार्डन से आरके आश्रम विस्तार) का इंटरचेंज उपलब्ध होगा। फलस्वरूप यहां से फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा आना-जाना आसान हो जाएगा।

लाजपत नगर भी बनेगा चार लाइनों का इंटरचेंज स्टेशन

जोरबाग–मीठापुर कारिडोर पर लाजपत नगर में भी नया स्टेशन बनेगा। वर्तमान में इस स्टेशन पर पिंक लाइन (रिंग मेट्रो) और वायलेट लाइन (कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह) का इंटरचेंज मौजूद है, जबकि गोल्डन लाइन (लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लाक) का निर्माण जारी है।

निर्माणाधीन व प्रस्तावित कारिडोर बनने के बाद यह स्टेशन भी चार लाइनों का इंटरचेंज बन जाएगा।

यह भी पढ़ें- 15 KM लंबाई, ₹1162 करोड़ का खर्चा... ओल्ड गुरुग्राम में मेट्रो के लिए दूसरे चरण का टेंडर शुरू, चेक करें स्टॉपेज?