विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Census 2027: घर बैठे कर सकते हैं जनगणना में सहयोग, जानिए इसकी प्रक्रिया और इसका फायदा

Published: Mon, 23 Mar 2026 01:12 PM (IST)

Census India 2027: देश की सबसे बड़ी जनगणना-2027 जल्द शुरू होगी, जो पूरी तरह डिजिटल होगी। नागरिक घर बैठे ऑनलाइन ...और पढ़ें

जनगणना की सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

जनगणना की सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी जनभागीदारी प्रक्रिया जनगणना-2027 शुरू होने वाली है। जनगणना में आप घर बैठे सहयोग कर सकते हैं और आपकी जानकारी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी। आपको जिम्मेदारी के साथ जनगणना में भागीदारी निभाना इसलिए जरूरी है क्योंकि इस डेटा से पता चलता है कि कहां जरूरत है, किसे मदद चाहिए और देश को कैसे आगे बढ़ना है।

इस बार की जनगणना कई मायनों में खास होगी क्योंकि इस ये पूरी तरह से डिजिटल प्रक्रिया के तहत होगी, जिसे दो चरणों में पूरा किया जाएगा। इसमें पूरे देश में जाति-आधारित गणना शामिल होगी और डेटा इकट्ठा करने के लिए मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल करते हुए इसमें पूरी आबादी को शामिल किया जाएगा।

Census India 2027 (2)

फोटो सौजन्य- AI Generated 

स्व-गणना कैसे करें?

स्व-गणना के लिए सबसे पहले आप ऑनलाइन (http://se.census.gov.in) पोर्टल पर जाएं और SE आईडी प्राप्त करें। इसके बाद जब जनगणना करने वाले कर्मी आपके घर आएं तो उनके साथ SE आईडी शेयर करें।

जनगणना से क्या लाभ होगा?

  • भविष्य की नीतियों का सटीक आधार
  • संसाधनों का उचित वितरण
  • सही जगह पर सही योजनाएं लागू होंगी
  • बेहतर स्कूल, अस्पताल और सड़कें बनेंगी
  • हर वर्ग और हर क्षेत्र का समुचित विकास होगा

आपकी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित

  • जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत आपकी पूरी जानकारी गोपनीय रखी जाती है।
  • आपका नाम और पहचान सार्वजनिक नहीं की जाती है।
  • यह डेटा न टैक्स के लिए, न किसी जांच के लिए, सिर्फ राष्ट्र-निर्माण के काम आता है।

आपका सहयोग जरूरी है

जब जनगणना करने वाले कर्मी आएं तो उन्हें सही और पूरी जानकारी दें।
आपकी एक सही जानकारी आने वाले कई वर्षों की योजनाओं की दिशा तय करती है।
यह सिर्फ गणना नहीं बल्कि यह विकसित भारत 2047 का आधार होगी।

दो चरणों में होगी जनगणना प्रक्रिया

चरण 1: हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस (अप्रैल से सितंबर 2026 तक)- इसमें भवनों की लिस्ट, निर्माण सामग्री, पेयजल, स्वच्छता, घरेलू संपत्ति, खाना पकाने का ईंधन आदि 33 मापदंडों पर डेटा एकत्र किया जाएगा, साथ ही घर के मुखिया का लिंग (पुरुष/महिला/ट्रांसजेंडर) भी दर्ज किया जाएगा।

चरण 2: पॉपुलेशन एन्यूमरेशन (फरवरी 2027) — इसमें व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, आयु, लिहाज, जन्म तिथि, वैवाहिक स्थिति, शिक्षा, व्यवसाय, धर्म, जाति/जनजाति, विकलांगता और प्रवास इतिहास दर्ज किया जाएगा। इस सर्वे में बेघर लोगों को भी शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में अगले साल अप्रैल महीने में होगी जनगणना, हाउस मैपिंग शुरू; तैयार हो गई सवालों की लिस्ट

ये भी पढ़ें- भारत की डिजिटल क्रांति: 2027 में दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल जनगणना और ऐतिहासिक जाति गणना का शंखनाद