विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में चौकी इंचार्ज को CBI ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा, पानी की रेहड़ी लगवाने को लिए थे 20 हजार 

Published: Wed, 25 Mar 2026 09:40 PM (IST)

सीबीआई ने उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated 

HighLights

  1. सीबीआई ने चौकी इंचार्ज को रिश्वत लेते पकड़ा

  2. पानी की रेहड़ी लगवाने के लिए मांगी थी रकम

  3. कश्मीरी गेट में 20 हजार रुपये के साथ गिरफ्तारी

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में पानी की रेहड़ी लगवाने के नाम पर 20 हजार रुपये लेने का मामला सामने आया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कश्मीरी गेट पुलिम चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।

पुलिसकर्मी पर आरोप है कि कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास पानी की रेहड़ी लगाने वाले से रकम मांगी गई थी। जिले के आला अधिकारी ने आरोपित के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एसआई ने रेहड़ी संचालक से 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। ममले से परेशान शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना पहले ही सीबीआई को दे दी। इसके बद एजेंसी ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप सेशन तैयार किया।

मंगलवार शाम शिकायतकर्ता को तय रकम देकर आरोपित के पास भेज गया। जैसे ही सब इंस्पेक्टर ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से घात लगाए बैठी सीबीआई टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

रिश्वत की रकम आरोपित के पास से बरामद कर ली गई। इस कार्रवाई के बाद कश्मीरी गेट थाने में अफरा-तफरी मच गई है, क्योंकि आरोपित चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात था। इसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में अवैध रूप से रह रही थी बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की निष्कासन की प्रक्रिया