Move to Jagran APP

दुष्प्रचार की पुलिस आयुक्त से की शिकायत : भाजयुमो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का आरोप है कि कुछ लोग और संगठन मोर्चा

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Apr 2018 06:58 PM (IST)Updated: Sat, 21 Apr 2018 06:58 PM (IST)
दुष्प्रचार की पुलिस आयुक्त से की शिकायत : भाजयुमो
दुष्प्रचार की पुलिस आयुक्त से की शिकायत : भाजयुमो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का आरोप है कि कुछ लोग और संगठन मोर्चा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से मिलकर इस बारे में शिकायत की।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रशांत भूषण सहित कुछ लोगों और राजनीतिक संगठनों द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है कि दक्षिणी दिल्ली में रोहिंग्या मुस्लिमों के घरों को जलाने के पीछे भाजयुमो का हाथ है। यह दुष्प्रचार मनीष चंदेला नामक व्यक्ति की सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंदेला का भाजयुमो या भाजपा से वर्तमान या पूर्व में कोई संबंध नहीं रहा है।

उन्होंने पुलिस आयुक्त से अनुरोध किया कि पुलिस रोहिंग्या मुस्लिमों के घरों को जलाए जाने वालों का पता लगाए। साथ ही भाजयुमो को बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस प्रतिनिधिमंडल में नीरज कुमार, संकेत गुप्ता, राम खिलाड़ी यादव, अनमोल राणा, अभिमन्यु त्यागी, कुनाल साहनी, स्वाति खन्ना व अजय खन्ना शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.