विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में कांग्रेस की महारैली से पहले BJP निकालेगी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा; नितिन नवीन का एलान

Published: Tue, 27 Oct 2026 02:04 PM (IST)

बीजेपी ने कांग्रेस की महारैली से पहले दिल्ली में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा की घोषणा की है। यह पदयात्रा ...और पढ़ें

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदयात्रा निकालने का एलान किया है। फाइल फोटो

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदयात्रा निकालने का एलान किया है। फाइल फोटो

HighLights

  1. बीजेपी ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा की घोषणा की।

  2. पदयात्रा लाल किले से टाउन हॉल तक निकाली जाएगी।

  3. कांग्रेस की महारैली से पहले दिल्ली में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में धरना प्रदर्शन का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक ओर कांग्रेस अपने इंडिया ब्लॉक में शामिल सभी विपक्षी दलों के साथ मिलकर 1 नवंबर से दिल्ली के रामलीला मैदान महारैली का आयोजन कर रही है। दूसरी ओर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदयात्रा निकालने का एलान किया है।

'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के बार में पार्टी की ओर से बताया गया है कि यह यात्रा देश में संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने वाली कोशिशों के खिलाफ लाया जा रहा है। यह पदयात्रा बुधवार दोपहर 2 बजे लाल किले से टाउन हॉल तक निकाली जाएगी।

इसमें पांच हजार लोगों के शामिल होने की बात की जा रही है। घोषित पदयात्रा में चांदनी चौक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सहित दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद और केंद्रीय नेता भी शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- CTI को दिल्ली में महारैली से 10 हजार करोड़ के नुकसान का डर, राहुल गांधी को व्यापारियों ने फिर लिखी चिट्ठी