टाइटलर को लेकर भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना
कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित की ताजपोशी के समय जगदीश टाइटलर की उपस्थिति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उसका कहना है कि कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। यह स्पष्ट हो गया है कि सिखों की हत्या के आरोपितों को कांग्रेस न सिर्फ बचा रही है बल्कि उन्हें पार्टी के कार्यकर्मों में भी विशेष महत्व दे रही है। यह इंसाफ के लिए संघर्ष कर रहे सिखों के घाव पर नमक रगड़ने जैसा है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित की ताजपोशी के समय जगदीश टाइटलर की उपस्थिति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उसका कहना है कि कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। यह स्पष्ट हो गया है कि सिखों की हत्या के आरोपितों को कांग्रेस न सिर्फ बचा रही है बल्कि उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों में भी विशेष महत्व दे रही है। यह इंसाफ के लिए संघर्ष कर रहे सिखों के घाव पर नमक रगड़ने जैसा है।
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि अब फिर से साबित हो गया है कि कांग्रेस सिख विरोधी है। मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल व उनके साथियों को दिल्ली विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के भारत रत्न की वापसी की मांग को तेज कर देनी चाहिए, क्योंकि कांग्रेस 1984 के सिख विरोधी दंगे को जायज ठहरा रही है। यदि केजरीवाल ऐसा नहीं करते हैं तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि वह सिखों का अपमान करने वालों के साथ मिलकर चलने में विश्वास करते हैं। इसे लेकर उन्होंने ट्वीट करके कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया है।
केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल का कहना है कि सिख विरोधी दंगे के आरोपित सज्जन कुमार को सजा होने के बावजूद कांग्रेस के रवैये में सुधार नहीं हुआ है। इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री आरपी ¨सह ने कहा कि टाइटलर को अपनी ताजपोशी समारोह में बुलाकर कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने भी यह संदेश दे दिया है कि वह सिखों की हत्या के दोषियों के साथ हैं। कांग्रेस नेता गांधी परिवार के इशारे पर सिख विरोधी दंगा के आरोपितों को बचाने में लग गए हैं।