Move to Jagran APP

रामलीला मैदान में भाजयुमो की विजय संकल्प महारैली आज

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से रविवार को रामलीला मैदान में युवा विजय संकप्ल महारैली आयोजित की जा रही है जिसे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज ¨सह चौहान सहित कई नेता संबोधित करेंगे। इस रैली में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा युवाओं के विकास के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी जाएगी और कार्यकर्ता उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 08:04 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 12:11 AM (IST)
रामलीला मैदान में भाजयुमो की विजय संकल्प महारैली आज
रामलीला मैदान में भाजयुमो की विजय संकल्प महारैली आज

- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ¨सह चौहान सहित कई अन्य नेता करेंगे संबोधित

prime article banner

- पारित किया जाएगा राजनीतिक प्रस्ताव, मोदी को फिर से पीएम बनाने का लेंगे संकल्प राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से रविवार को रामलीला मैदान में युवा विजय संकल्प महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज ¨सह चौहान सहित कई नेता संबोधित करेंगे। रैली में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा युवाओं के विकास के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी जाएगी। यहां कार्यकर्ता उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेंगे। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि दिल्ली में बढ़ रही नकारात्मक राजनीति के बीच युवा विजय संकल्प महारैली दिल्ली भाजपा की सकारात्मक शुरूआत है। इसमें देश और दिल्ली के हितों के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रस्ताव रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिवराज ¨सह चौहान मध्य प्रदेश के साथ ही पूरे देश के युवाओं में लोकप्रिय हैं। वह भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके साथ ही भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, वर्तमान अध्यक्ष पूनम महाजन व अन्य नेता युवाओं को संबोधित करेंगे। तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ी है जिसके बहुत ही सकारात्मक परिणाम हर वर्ग के जीवन में देखने को मिल रहा है। मोदी सरकार ने युवाओं के विकास के लिए मुद्रा लोन योजना, स्टैंडअप योजना, स्किल इंडिया, कौशल विकास योजना जैसी अनेक योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं से करोड़ों युवाओं को लाभ मिला है।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकार, विधानसभा संयोजक, जिला व मंडलों के पदाधिकारियों की टीम महारैली को सफल बनाने में जुटी है। 12 जनवरी से भाजपा का युवा संवाद शुरू हुआ है। इसी कड़ी में पहला वोट मोदी का संकल्प, अभियान चलाया जाएगा। 2 मार्च को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में मोटर साइकिल रैली निकालकर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अभय वर्मा सहित अन्य नेता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.