Move to Jagran APP

आप संकट पर है भाजपा की नजर

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता खतरे में है। इसे देखते हुए भाज

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jan 2018 11:04 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jan 2018 11:04 PM (IST)
आप संकट पर है भाजपा की नजर
आप संकट पर है भाजपा की नजर

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली

loksabha election banner

आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता खतरे में है। इसे देखते हुए भाजपा ने उपचुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसे लेकर शुक्रवार की रात भाजपा कोर ग्रुप की बैठक भी हुई। नेताओं ने वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संवैधानिक नियमों का उल्लंघन कर अपने विधायकों को ससंदीय सचिवों की सदस्यता जानी तय है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि दिल्ली सरकार की नाकामी की वजह से दिल्लीवासियों में भारी रोष है। पानी व बिजली के बिल में बढ़ोतरी कर दी गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। ठंड से बेघरों की मौत हो रही है। इससे लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस स्थिति में उपचुनाव होते हैं तो आप को भारी नुकसान होगा। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

वहीं, नेताओं ने दिल्ली में चल रही सीलिंग पर चिंता जताई। इससे होने वाले नुकसान पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेक दिल्ली सरकार लोगों क गुमराह कर रही है। सरकार की उपेक्षा से दिल्ली के व्यापारियों को सीलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इस बात को लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.