Move to Jagran APP

कोरोना से बचाव को जागरूक कर रहे भाजपा नेता

कोरोना संकट में सेवा कार्य करने वाले भाजपा नेता व कार्यकर्ता इन दिनों जागरूकता अभियान चला रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि लॉकडाउन खत्म जरूर हुआ है लेकिन कोरोना का खतरा अभी नहीं टला है। हमें त्योहार के मौसम में और भी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 06:16 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 06:16 PM (IST)
कोरोना से बचाव को जागरूक कर रहे भाजपा नेता
कोरोना से बचाव को जागरूक कर रहे भाजपा नेता

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : कोरोना संकट में सेवा कार्य करने वाले भाजपा नेता व कार्यकर्ता इन दिनों जागरूकता अभियान चला रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि लॉकडाउन खत्म जरूर हुआ है, लेकिन कोरोना का खतरा टला नहीं है। हमें त्योहार के मौसम में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया है।

loksabha election banner

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने मंगलवार को आइटीओ रेड लाइट पर बैनर और प्लेकार्ड के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को 'जब तक दवा नहीं, तब तक ढिलाई नहीं' का संदेश दिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा और दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने शास्त्री नगर में, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी और प्रदेश प्रवक्ता आदित्य झा ने पहाड़गंज में, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने निर्माण विहार में, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कनॉट प्लेस में, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा और प्रदेश मंत्री गौरव खारी ने शाहदरा में, प्रदेश मंत्री लता सोढ़ी और दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रूखड़ नई दिल्ली स्टेशन के सामने पहाड़गंज में लोगों को जागरूक किया। उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.